News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

दर्जाधारी मंत्री नरेश बंसल व विधायक जोशी ने जाखन में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया 

देहरादून। राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय क्रियान्वयन कार्यक्रम के उपाध्यक्ष दर्जाधारी कैबिनेट मंत्री नरेश बंसल एवं मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के जाखन में भारतीय जनता पार्टी के कोरोना योद्धाओं को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया। दर्जाप्राप्त कैबिनेट मंत्री नरेश बंसल ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में मोदी किचन के माध्यम से सबसे अधिक जरुरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। उन्होनें इस कार्य के लिए विधायक जोशी सहित सभी कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। उन्होनें मोदी किचन में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
            विधायक गणेश जोशी ने कहा कि पिछले 55 दिनों में जाखन स्थित मोदी किचन के माध्यम से 63240 लोगों को भोजन परोसा गया। उन्होनें रिर्पोटिंग पुलिस चैकी जाखन एवं थाना राजपुर के सहयोग के लिए भी सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया। साथ ही, विधायक जोशी ने कहा कि पार्षद संजय नौटियाल ने संकट की इस घड़ी में अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होनें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सराहना की।
            सम्मानित होने वालों में मुख्य रुप से पार्षद संजय नौटियाल, दीपक नौटियाल, प्रियंक साहू, श्याम सुन्दर चैहान, पार्षद कमल थापा, श्यामलाल शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, दिनेश, अमित शर्मा, जितेन्द्र प्रसाद, अमरजीत, विरेन्द्र शर्मा, हेमन्त सिंह, मंगत राम, अमरनाथ, कमल सिंह, मदन लाल, गौरव, राजेन्द्र, पूजा नेगी, राजकुमार, मोहन लाल, राजेश, भोलू, मुन्नु, शशि देवी, प्रदीप सैनी, महेन्द्र, विनोद वर्मा, विवेक, राधेश्याम साहू, पवन शाहू, प्रमोद साहू, घनश्याम साहू, ओमप्रकाश, हाजिरदास, शैलेन्द्र, रमेश, नितेश, भगवानदास, मुक्ति प्रसाद, सविन कुमार, ओमप्रकाश भट्ट, अभय, देवेन्द्र कुमार, सौरभ चमोली, सूरज राणा, सोनू, संजीव गुप्ता, सुभाष नागपाल, सुरेन्द्र साहू, अंकित भट्ट, राजेन्द्र, विश्वास सैनी, हेमन्त कपूर, धर्मपाल नेगी, राजेन्द्र, बंसत रावत, देवेन्द्र रावत, जितेन्द्र रावत, विजयपाल बंगारी, आनन्द गुंसाई, योगेन्द्र चैधरी, रामबहादुर, संगीता शुक्ला, जयवीर, पुष्पकर विश्नोई, रमेश पुण्डीर, भावना बिष्ट, रेखा, निशा श्र्मा, राजबाला सिरोही, किरन पासवान, मकबूल अंसारी, लोकेश नागपाल, लक्ष्मी प्रसाद, प्रमोदर राणा, विजय शर्मा, चन्द्रशेखर, उर्मिल कपूर रहे। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा, पार्षद नन्दनी शर्मा, निरंजन डोभाल, निशा शर्मा, समीर डोभाल, राधेश्याम साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button