News UpdateUttarakhand

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश व महानगर पदाधिकारी घोषित

देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने व्यापारियों के हित की लड़ाई को और मजबूत तरीके से लड़ने के लिए आज अपनी प्रदेश और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जैन को बनाया गया है।
 सचिन गुप्ता व डीडी अरोड़ा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। राजकुमार तिवारी संगठन मंत्री (देहरादून) होंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन जैन को बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी हरीश नारंग व राजेश छेत्री कोको सौंपी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र राठौर (रुड़की) व सुरेश गोयल (काशीपुर) को बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मधु जैन को सौंपी गई है। प्रदेश मंत्री मंजू और प्रदेश मंत्री सरिता कोहली होंगी। सागर गुरुंग, अमित अरोड़ा, राहुल चौहान व कुलदीप विनायक ( सभी देहरादून) को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा प्रदीप गुप्ता (रुद्रपुर), सुशील मित्तल (रुद्रपुर), उमाशंकर गुप्ता (खटीमा), दीपेंद्र सिंह (खटीमा), सुनील शाह (कोटद्वार) को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। राहुल अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष (देहरादून), प्रदीप दुग्गल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर (देहरादून) व वैभव गोयल को महानगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। नितिन जैन को महानगर महामंत्री (देहरादून) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने प्रदेश व महानगर कार्यकारिणी की घोषणा उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की। उन्होंने कहा किया यह परिवार हमेशा व्यापारियों के हित के लिए तत्पर खड़ रहेगा। जो भी व्यापारियों के हित में होगा वह राष्ट्रीय व्यापार संगठन तन,मन, धन से करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button