सिरफिरे ने दी अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली । दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी देने वाले अभिषेक तिवारी को लेकर दिल्ली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद अभिषेक तिवारी से गहन पूछताछ में बताया है कि उसमें लोगों का ध्यान खींचने की ऐसी सनक थी कि वह केवल राजनीतिज्ञों को ही धमकी देता था। आरोपित अभिषेक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी Email से इसलिए दी, क्योंकि वह देश की मशहूर हस्तियों-नेताओं में शुमार हैं।इस बाबत दिल्ली पुलिस ने ट्वीट भी किया है- ‘आरोपी मुंबई में फर्नीचर फोम डिस्ट्रिब्यूटर के लिए काम करता है। स्कूल ड्रॉपआउट अपनी नौकरी और जिंदगी से खुश नहीं था और लोगों का ध्यान खींचने के लिए कुछ बड़ा करना चाहता था। उसके दिमाग में बड़े राजनीतिज्ञों को धमकी भरा मेल भेजने का विचार आया।’ पूछताछ में युवक को लेकर यह खुलासा हुआ है कि वह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बड़े लोगों को धमकी भरा मेल भेजा करता था। इसी कड़ी में इस युवक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी ऐसी ही धमकी दे डाली, लेकिन दिल्ली पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि वह मुंबई से गिरफ्तार हो गया। युवक का नाम अभिषेक तिवारी है। दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, 28 वर्षीय युवक ने ही सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी, जिसे मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक को बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने मुंबई शहर के नाला सोपारा से गिरफ्तार किया है।
मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है आरोपित अभिषेक तिवारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उन्नाव (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और मुंबई में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। वह नौकरी से असंतुष्ट और जीवन से परेशान था। लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह इस प्रकार की ईमेल भेज रहा था। डीसीपी अनेश राय ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोई शख्स ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
ऐसे पकड़ा गया जांच के लिए एसीपी रमण लांबा की देखरेख में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई। टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से आरोपित की तलाश शुरू की गई। ईमेल के अलावा उससे जुड़े फोन नंबर को खंगाला गया। ईमेल भेजने वाले के तार मुंबई और कानपुर से जुड़े मिले। पुलिस की टीम मुंबई और कानपुर रवाना की गई। उधर, पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही आरोपित भूमिगत हो गया, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपित द्वारा छोड़े गए डिजिटल सुराग की छानबीन की तो उसके मुंबई में होने का पता चला। इसके बाद पुलिस की टीम ने मुंबई के नालासोपारा स्थित एक चाल (छोटा कमरा) से आरोपित अभिषेक तिवारी को धर दबोचा।
मुंबई के नेता को भी दे चुका है धमकी पूछताछ में पता चला कि आरोपित फर्नीचर वितरक के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। वह अपनी नौकरी और जीवन से खुश नहीं था। वह जीवन में कुछ ऐसा करना चाहता था, जिससे कि लोगों का ध्यान उसकी तरफ जाए। इसी उद्देश्य से सबसे पहले उसने जुलाई 2019 में मुंबई के एक नेता को ईमेल के जरिये धमकी दी थी। उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर उसे बड़े नेताओं को ईमेल भेजने का आइडिया आया। उसने अरविंद केजरीवाल के अलावा नई दिल्ली स्थित एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में ईमेल भेजकर बम धमाका करने की धमकी दी थी। ईमेल भेजने के लिए आरोपित ने अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने अभिषेक तिवारी के मोबाइल फोन को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।