NationalNews Updateआध्यात्मिक

शान्तिकुंज प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से की भेंट वार्ता

हरिद्वार। मायानगरी मुंबई की धरती में पहली बार अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी के संरक्षण एवम् आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी के मार्गदर्शन में 21 से 25 फरवरी 2024 को होने जा रहा है। नवी मुंबई के खारघर में महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। तैयारियों के लिए शांतिकुंज हरिद्वार की टीम मुंबई पहुंच गयी है । शांतिकुंज हरिद्वार टीम के साथ ही, मुम्बई के स्थानीय नर-नारी के अलावा छत्तीसगढ, उत्तराखण्ड, मप्र, झारखण्ड आदि राज्यों तथा अमेरिका सहित अनेक देशों से आये स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे हैं।
      मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के केन्द्रीय प्रतिनिधि एवं देवसंस्कृति विवि हरिद्वार के कुलपति श्री शरद पारधी के नेतृत्व में महायज्ञ की कोर टीम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुख्यमंत्री भवन में भेंटवार्ता की और उन्हें अश्वमेध महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही टीम ने महायज्ञ की तैयारी से लेकर विभिन्न व्यवस्था से संबंधित कार्यों से उन्हें अवगत कराया और मुख्यमंत्री ने हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री  शिंदे ने अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं सिडको, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों को सनातन संस्कृति के विस्तार के लिए हो रहे इस महायज्ञ में सहयोग करने के लिए दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार निःस्वार्थ भाव से सनातन संस्कृति के विस्तार और जनमानस की सेवा कर रहा है। गायत्री परिवार द्वारा मुंबई की धरती पर महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, इसे पूर्णता तक पहुंचाना है।
      कोर टीम में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि और मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के संयोजक  मनुभाई आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button