Uttarakhand

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति हरिद्वार द्वारा किया गया ध्वजारोहण कार्यक्रम

हरिद्वार। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति हरिद्वार द्वारा शहीद स्मारक पार्क में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम स्वतन्त्रता सेनानी नन्द लाल धींगरा जी के कर कमलों से क्रान्तिकारी शहीद जगदीश वत्स जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। शहीद पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।कार्यक्रम की भव्यता दर्शाता देश भक्ति का जज्बा लिए सेनानीयों के उत्तराधिकारीयों द्वारा देश भक्ति के गीतों और नारों से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर कर वयोवृद्ध स्वतन्त्रता सेनानी नन्दलाल धींगरा जी का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी   सत्येन्द्र बिष्ट, अर्जुन राणा , बलबीर सिंह,सचिन्द्र गिरी, सुभाष घई, भाई अमरीश कुमार, मुरली मनोहर जी,गौरव सचदेवा, वरुण बेरी,आकाश शर्मा,मंहत अनिल गिरी, प्रतिभा गैरोला, रीता गुलाटी, अर्जुन सिंह अजय शर्मा दलमीर सिंह अलीपुर राजेश शर्मा रविन्द्र शर्मा मोहित धीमान अम्बादत्त उपाध्याय विकास काम्बोज, मूर्ति देवी ऋषि त्यागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button