News UpdatePoliticsUttarakhand

सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं:-प्रीतमसिंह

देहरादून। वार्ड 32 बल्लुपुर पार्शद श्रीमती कोमल वोहरा के सहयोग सें आयोजित पार्क में अवस्थित जिम का षुभारंभ करनें पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक चकराता  प्रीतम ंिसंह नें कहा कि सत्ता में बैठी ताकतें देश के सर्वधर्म संभाव को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खडगें जी, सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी नेतृत्व में उसका डट कर मुकाबला करना हैै।
     उन्होनें कहा विधानसभा बैक डोर नियुक्तियों में एक तरफा कार्यवाही क्यों की जा रही है प्रदेष की जनता जानना चाहती है, अंकिता हत्याकांड में वीआईपी कौन है चार्जशीट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक क्यों नहीं हो पा रही है प्रचंड बहुमत की सरकार के मुखिया होने के बावजूद भी इतना आत्मविश्वास खुद के अंदर नहीं पाते हैं कि वह सवालों का सामना कर पाए।
     उन्होनें कहा राज्य की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सदन गतिमान था और देहरादून के कार्गी चौक पर बदमाशों ने नवीं में पढ़ने वाली छात्रा पर खुलेआम फायरिंग झौंक दी। उन्होंने कहा पिछले आठ महिनों में राज्यभर मेें 269 महिलाओं के अपहरण, 139 हत्याएं, 554 दुष्कर्म के मामले सामने आये हैं। जो कि औसतन दो दुष्कर्म प्रतिदिन होना देवभूमि के लिए शर्मनाक है।
क्या यही राज्य की मित्र पुलिस का डर, भय और रसूख है? उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल के भाई के घर पर हुई डकैती पर तो सरकार ने तत्परता दिखाई पर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान को मिली धमकी प्रकरण पर ना तो सरकार और ना ही शासन ने कोई ठोस कार्रवाही की।
      उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायकों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जो स्वच्छ लोकतंत्र के अच्छा नही है। इसे राज्य का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि उत्तराखण्ड में विधानसभा सत्र एक बित्तीय वर्ष अपने न्यूनतम मानकों का भी पालन नही कर पा रहा है।
उन्होनें कहा आज के समय में श्री राहुल गांधी जी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा की देश को बेहद आवश्यकता थी। 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होंने पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। उन्होंने कहा कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं, दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर जरूरत से अधिक केन्द्रीकरण हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं और गरीब और गरीब हो रहे हैं। आम लोग आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। किसान और खेत मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। 70 सालों में बनी हमारे देश की परिसंपत्तियां भारी नुकसान पर मोदी जी के अरबपति पूंजीपति मित्रों को बेची जा रही है।
     इस दौरान उपस्थित महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  लाल चंद षर्मा नें कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है। हर रोज़ देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। लोगों में भय का माहौल है, विशेष तौर पर महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है।
इस दौरान स्थानिय निवासियों नें पार्क में झूला लगवाये जानें की भी मांग की।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेष मीडिया पैनलिस्ट दीप बोहरा नें किया।
      इस दौरान कोमल वोहरा, दीप बोहरा, संगीता गुप्ता, प्रियांष छाबड़ा अनिता निराला, रिता पुश्पवाण, जैन अनिल आहूजा रोशन महदिरत्ता अमित अरोरा विकी नायक प्रीति आहूजा ऋतु गर्ग रमेश ग्रोवर जितेन्द्र नेगी महिंद्र शर्मा संजय अरोरा सुभाष यादव राशिद खान अनुराधा रेखा कमला आदी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button