Ajab-GajabNationalNews Updateउत्तरप्रदेश

सरोजनी नायडू द्वारा किए गए अद्वितीय योगदान का जश्न है राष्ट्रीय महिला दिवस:-ज्योति बाबा

कानपुर।  राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 समारोह सरोजनी नायडू को उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगा जो राष्ट्र का नेतृत्व करने और अपने समुदायों में बदलाव लाने की इच्छा रखती हैं।
     उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में वरदान फाउंडेशन व नमो-नमो क्रांति फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ई- संगोष्ठी शीर्षक सरोजिनी नायडू की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय महिला दिवस,उनके जीवन से भी बड़ी भव्यता का जश्न पर अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख,नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल के नेशनल ब्रांड अंबेसडर ज्योति बाबा ने कही, ज्योति बाबा ने आगे कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस पितृसत्तात्मक भारतीय समाज में महिलाओं के अधिकारों की स्थापना के लिए सरोजिनी नायडू द्वारा किए गए आदितीय योगदान का जश्न मनाता है यह दिन लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है मिडास परिवार के प्रमुख उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राजनीति के अलावा सरोजिनी नायडू को विश्व स्तर पर भारतीय साहित्य के इतिहास की बेहतरीन  कवियत्रीयों में से एक माना जाता है इसीलिए उनके उत्कृष्ट कार्यों से देश की महिलाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा मनाया जाता है।
      राष्ट्रीय भागवताचार्य सुमित शास्त्री एवं वरदान फाउंडेशन के कृष्णा शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरोजिनी नायडू की काव्य रचनाओं में देशभक्ति,त्रासदी,रोमांस आदि विषयों का एक स्पेक्ट्रम शामिल है,यज्ञ कांत शुक्ला व शैलेंद्र पांडे हिंदू ने कहा की राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके जीवन के सभी पहलुओं में स्वीकार करने और हम सबके जमीनी प्रयासों से उनका सम्मान करने की प्रथा निरंतर बढ़ती रहनी चाहिए। संगोष्ठी में प्रमुख मातृ शक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु सिंह, मानवाधिकारवादी गीता पाल,इकबाल कौर,राखी विज, क्षमा दीक्षित,गीतांजलि पांडे,प्रीति सोनकर,विमला त्रिपाठी, सुमन सक्सेना,कविता त्रिपाठी, अनीता सिंह, विभा राज दुबे इत्यादि थी,अंत में ज्योति बाबा ने सभी को मातृशक्ति के सम्मान बढ़ाने वाले कार्य करने व नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button