PoliticsUttarakhand

संगठनात्मक चुनाव हेतु पार्टी का सदस्यता अभियान लगभग पूर्ण हो चुका है:-विजय सारस्वत

देहरादून।  उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक चुनाव हेतु पार्टी का सदस्यता अभियान लगभग पूर्ण हो चुका है।
संगठनात्मक चुनाव के लिए कंाग्रेस पार्टी के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन श्री मधुसूदन मिस्त्री, सांसद द्वारा उत्तराखण्ड में संगठनात्मक चुनाव हेतु पूर्व में ही श्री जी.सी. चन्द्रशेखर सांसद (कर्नाटक) को पी.आर.आ.े, श्री मनोज भारद्वाज (नई दिल्ली) तथा श्री जयशंकर पाठक (झारखण्ड) को ए.पी.आर.ओ. नियुक्त किया गया है तथा उन्हें संगठनात्मक चुनाव हेतु समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विजय सारस्वत ने यह भी जानकारी दी कि केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन श्री मधुसूदन मिस्त्री जी द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला चुनाव अधिकारियों (डी.आर.ओ.) की नियुक्ति करते हुए श्री अनिल मिश्रा (उत्तर प्रदेश) को अल्मोड़ा, श्री स्वामीनाथ जायसवाल (बिहार) को रानीखेत, श्री रमाकान्त मिश्रा  (दिल्ली) को बागेश्वर, श्री धर्मेन्द्र सोलंकी (दिल्ली) को चम्पावत, श्री विजय दीप (दिल्ली) को चमोली, श्री मनीष मोरोलिया (उत्तर प्रदेश) को देहरादून जिला एवं महानगर, श्री अजय दांते (मध्य प्रदेश) को ऋषिकेश, श्री नरेन्द्रपाल वर्मा (उत्तर प्रदेश) को हरिद्वार जिला एवं महानगर, श्री जिया रहीम पटेल (महाराष्ट्र)  को रूडकी जिला एवं महानगर, श्री नजरे हुसैन (बिहार) को नैनीताल, श्री शैलेश अग्रवाल(महाराष्ट्र) को हल्द्वानी, श्री विजय शंकर तिवारी (राजस्थान) को पौडी गढ़वाल, श्री लालाराम नायक (राजस्थान) को कोटद्वार, श्री अशफाक अहमद (उत्तर प्रदेश) को पिथौरागढ़, श्री हरीश कुमार बंसल (राजस्थान) को डीडीहाट, श्री त्रिलोक सिंह (दिल्ली) को रूद्रप्रयाग, श्री अभिमन्यु त्यागी (उत्तर प्रदेश) को टिहरी, श्री बृजेन्द्र मिश्रा(उत्तर प्रदेश) को देवप्रयाग, श्रीमती करिश्मा ठाकुर(उत्तर प्रदेश) को काशीपुर महानगर, श्री प्रदीप कंसल (उत्तर प्रदेश) को रूद्रपुर महानगर, श्री मुकेश सिंह चैहान (उत्तर प्रदेश) को उधमसिंहनगर, इंजीनियर जसवीर सिंह चढ्ढा (पंजाब) को उत्तरकाशी जिला एवं श्री कार्तिकेय कौशिक(उत्तर प्रदेश) को संगठनात्मक जिला इकाई पुरोला का डीआरओ नियुक्त किया गया है।
विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि संभवतया दिनांक 9 मई, 2022 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पी.आर.ओ., ए.पी.आर.ओ. एवं डी.आर.ओ. की बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के प्रथम चरण में 31 मई 2022 तक नगर एवं ब्लाक कमेटियों के साथ-साथ प्रत्येक नगर एवं ब्लाक इकाइयों से एक-एक पीसीसी सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न होगा। दूसरे चरण में 20 जुलाई, 2022 तक जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। तीसरे चरण में 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा तथा माह सितम्बर तक पार्टी के एआईसीसी सदस्य, केन्द्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन पूर्ण होगा।
पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मण्डल प्रभारी गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव विकास नेगी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button