Politics

सनी ने सोशल मीडिया पर छुट्टी मनाने का वी‍डियो शेयर किया, लोगों ने लिखा पाजी गुरदासपुर आपको याद कर रहा है, और कितना घूमोगे

जालंधर। पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के टिकट पर नए सांसद बने अभिनेता सनी देयोल अपना एक वीडियो शेयर कर बुरी तरह फंस गए हैं और खूब ट्रोल हो रहे हैं। लोग खासकर गुरदासपुर के वोटर सनी देयोल पर निशाने साध रहे हैं। सनी ने सोशल मीडिया पर छुट्टी मनाने का वी‍डियो शेयर किया है। इसके शेयर करते हुए लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। लोगों ने लिखा है पाजी गुरदासपुर आपको याद कर रहा है, और कितना घूमोगे। सनी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके बाद से ट्रोल हो रहे हैं। खासकर पंजाब के गुरदासपुर के लोगों को सनी का यह वीडियो रास नहीं आ रहा है। इस वीडियो में सनी देयोल एक ऐसी जगह छुट्टियां मना रहे हैं, जहां उनके पीछे बर्फ से लदी पहाडिय़ां हैं। वीडियो में सनी कहते हैं कि यहां पर बहुत की खूबसूरत नजारा है। मैं ऐसी जगह पसंद करता हूं। मैं सर्दियों की छुट्टियां यहां जरूर बिताना पसंद करुंगा। इस जगह के बारे में बताते हैं कि यह हिमाचल प्रदेश के काजा जाने वाले रास्ते में है।

लोगों ने लिखा- पाजी गुरदासपुर आपको याद कर रहा है, और कितना घूमोगे  इस वीडियो से सनी देयोल ट्रोल हो गए। यूजर्स ने सनी की वीडियो पर कई तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भरावा आजा हुण पंजाब वापस, किन्नी ठंड खाएंगा। तैनू जिताया गुरदासपुर दी सेवा करण लई, जित्तण तों बाद घुम्मण चले गए। (पंजाब वापस आ जाओ, कितनी ठंड खाओगे। तुमने को जिताया गुरदासपुर की सेवा करने के लिए और जीतने के बाद घूमने चले गए।) एक अन्य यूजर ने लिखा ‘गुरदासपुरिये हुण देखदे होणे मुंह चक-चक के। (गुरदासपुर के लोग अब टकटकी लगाकर आपकी राह दिख रहे हैं।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button