AdministrationHealthNews UpdateUttarakhand

सचिवालय एथलेटिक्स  एंड फिटनेस क्लब द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

देहरादून।  दिनांक 26.11.2023 को उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स  एंड फिटनेस क्लब द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु समूह के 75 से अधिक महिला एवं पुरुष अधिकारी  व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।     दौड़  सचिवालय ए. टी. एम. चौक  से आरंभ होकर सचिवालय के बाहर से एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात सचिवालय ए. टी. एम. चौक पर समाप्त हुई। समारोह के मुख्य अतिथि  एवं एवं प्रतिभागी सचिव  बी. वी. आर. सी. पुरषोत्तम एवं अपर सचिव श्री देवेंद्र पालीवाल जी  द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष विभिन्न आयु वर्ग के ओपन वर्ग श्रीमती अल्का पटवाल व श्री मनीष कुमार, 30 प्लस आयु वर्ग मे श्रीमती दीपा बोहरा व श्री माधव नौटियाल 40 प्लस आयु वर्ग में श्रीमती उर्वा रावत एवं श्री गणेश नौटियाल 50 प्लस आयु वर्ग श्रीमती गोदावरी रावत एवं श्री दिनेश चन्द्र तथा 60 प्लस आयु वर्ग श्री जी. एन. पंत (से0 नि0 उप सचिव)द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष  ललित चंद्र जोशी, सचिव  राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कौल, सलाहकार  जीवन सिंह बिष्ट, सहित  चन्द्र  शेखर, श्रीमती रीना शाही, श्रीमती प्रमिला टम्टा ,  दिनेश घिंघा,  तुलसी प्रसाद पचौली, सुभाष लोहनी,   सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम का संचालन क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button