Uttarakhand

रोडवेज कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून। वेतन न मिलने से परेशान उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने काठगोदाम डिपो में पहले बैठक की उसके उपरांत डिपो परिसर में काला फीता लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन कर अक्टूबर माह का वेतन अभी तक नही मिलने पर राज्यसरकार और निगमप्रबन्धन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
       उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के शाखा कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आनंद बिष्ट और संचालन शाखा मंत्री मनोज भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चैधरी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट नैनीताल की डबल बैंच ने राज्य सरकार को निगम की बसो में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का 69 करोड़ से भी ज्यादा का बकाया से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को सितंबरकृअक्टूबर का वेतन दीपावली पूर्व देने का आदेश दिया था लेकिन न्यायपालिका का आदेश न मानकर सरकार व निगमप्रबन्धन ने हाईकोर्ट की अवमानना की है जो एक गम्भीर विषय है। पपनै ने कहा कि निगम कर्मचारियो की दीपावली फीकी रही, निगमप्रबन्धन द्वारा रविवार तक सितंबर माह का वेतन रविवार तक 14 डिपो में ही वितरण किया गया है जबकि कई डिपो को अभी वेतन का इंतजार है,प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा की प्रदेश के सभी कर्मचारियों को सितंबर के साथ अक्टूबर माह के वेतन का इंतजार है,और हाईकोर्ट के अगले निर्णय पर सभी कर्मचारियों की निगाहें टिकी है,क्योंकि दीपावली पूर्व 2 माह का वेतन न देकर सरकार व निगमप्रबन्धन द्वारा हाईकोर्ट की अवमानना की गयी है। कहा कि हम प्रदेश में यूनियन से जुड़े सदस्य काला फीता बाधकर अपना विरोध प्रदशर्न कर रहे है और जनहित के इस विभाग को जनता की परेशानी को समझते हुऐ बसों का लगातार संचालन कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button