Uttarakhand

राज्य वित्त समिति की बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में 76.90 करोड़ लागत के तीन प्रस्तावों को मुख्य सचिव ने स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में राज्य वित्त समिति की बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में 76.90 करोड़ लागत के तीन प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गयी। स्वीकृत प्रस्तावों में महाकुम्भ मेला 2021 हेतु इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर लागत 49.61 करोड़ का प्रस्ताव शामिल है। परियोजना की कार्यदायी संस्था स्मार्ट सिटी देहरादून एवं प्रशासनिक विभाग शहरी विकास है। इसी के साथ कम्पनी एक्ट के अनुसार 0.2 प्रतिशत देय धनराशि भी कार्यदायी संस्था के पक्ष में स्वीकृत की गयी।
स्वीकृत एक अन्य परियोजना 29.30 करोड़ लागत के जिला करागार पिथौरागढ़ की है। यह प्रोजेक्ट उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा निर्माण किया जायेगा। मुख्य सचिव ने कारागार का डिजाइन पर्वतीय शैली की स्थापत्य कला में रखने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। परियोजना में पूर्व में स्वीकृत 407.40 लाख के अंतर्गत टाइप वन के 4 आवास, मुख्य प्राचीर – 422 मीटर तथा आंतरिक प्राचीर – 363 मीटर का निर्माण किया गया है। परियोजना में 60 पुरूष बन्दियों, 20 महिला बन्दियों की क्षमता वाले बैरक, टॉयलेट ब्लॉक, किशोर बैरक, एकान्त कोठरी, किचन, हॉस्पिटल, प्रशासनिक ब्लॉक, साक्षात्कार शैड कैम्प व पार्किंग का प्राविधान किया गया है। साथ ही टाइप 3 के 04 कमरे, टाइप-02 के 10 कमरे व टॉयलाट ब्लॉक का भी प्राविधान किया गया है। मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने कारागार भवन में नेचुरल लाइट का प्राविधान रखने के निर्देश कार्यदायी संस्था पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को दिये।
एक अन्य स्वीकृत परियोजना जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड द्वाराहाट के अंतर्गत कुकुछीना गर्निया-पैली मोटर मार्ग के अवशेष कार्य 09 कि.मी. से 13.250 किमी के 9.9912 करोड़ लागत की परियोजना की स्वीकृति दी गयी, जिसके मार्ग के कि.मी. 09 से 14 के मध्य  ordinary soil other Rock and Hard Rock में पहाड़ कटान प्रस्तावित किया गया है।
बैठक में वित्त सचिव अमित नेगी, सी.ई.ओ स्मार्ट सिटी आशीष श्रीवास्तव, मुख्य तकनीकि सलाहकार गंगा प्रसाद पंत, आई.जी. जेल  पी.वी.के. प्रसाद, आई.जी  पुष्पक ज्योति एवं संबंधित प्रशासनिक विभाग एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button