Politics

राहुल बाबा को शेखचिल्ली के सपने देखना बंद कर देना चाहिएः-अमित शाह

जयपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल बाबा को शेखचिल्ली के सपने देखना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का सपना दिन में देख रहे है, लेकिन वह कभी सच नहीं होगा, हालांकि सपना देखने की मनाही नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार अंगद का पांव है, इसे कोई नहीं हिला सकता है।

वोट बैंक के लिए कांग्रेस पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप  शनिवार को अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान कोटा और गंगापुर सिटी में बूथ कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केन्द्र अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश के प्रत्येक हिस्से से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। आसाम में 40 लाख घुसैपठियों को चिन्हित किया गया तो कांग्रेस उनके समर्थन में आ गई,अन्य दलों ने भी हंगामा कर दिया,लेकिन हम डरेंगे नहीं और घुसैपठियों को बाहर निकाला जाएगा। कांग्रेस पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हम देश को पूरी तरह सुरक्षित रखेंगे,इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। देश तोड़ने की साजिश करने वालों को जेल भेजा जाएगा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में इतने काम हुए है, जितने राहुल गांधी की चार पीढ़ियों के शासन में नहीं हुए। कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा देश में 55 साल कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन कोई काम नहीं किया। साढ़े चार साल में मोदी सरकार ने देश के हर हिस्से में विकास पहुंचाने का काम किया है।

कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति,चुनाव अभियान में जुटने का आहन  अमित शाह ने पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं एवं शक्ति केन्द्र अध्यक्षों को संबोधित करते हुए भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी बताया। स्वयं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की एक ऐसी पार्टी है, जिसमें पोस्टर चिपकाने वाला और बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चाय बेचने वाले का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता है। कांग्रेस पर तो एक ही परिवार का व्यक्ति अध्यक्ष होता है, कांग्रेस में तय होता है कि पार्टी का अध्यक्ष अध्यक्ष कौन बनेगा। कार्यकर्ताओं को पार्टी की शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष को लेनी होगी और अगर बूथ जीता तो प्रदेश और देश भी जीता जाएगा। इसलिए पोलिंग बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना, मतदाताओं को बूथ पर लाना और भाजपा के पक्ष में मतदान कराना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव विधायक और सांसद नहीं कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीता जा सकेगा। नेताओं और कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद छोड़कर चुनाव जीतने पर ध्यान देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button