Uttarakhand

पूर्व मंत्री प्रकाश पंत की स्मृति में अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

देहरादून। परेड ग्राउण्ड में उत्तराखण्ड सचिवालय बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की स्मृति में आयोजित अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरु हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. प्रकाश पंत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय संघ को खेलों के आयोजन के लिए पहले 10 लाख रूपये दिये जाते थे, इस अब बढ़ाकर 20 लाख रूपये किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रकाश पंत का खेलों से विशेष लगाव था। क्रिकेट, बैडमिंटन और निशानेबाजी के प्रति उनका विशेष लगाव था। अपने सौम्य एवं सकारात्मक व्यवहार के कारण पंत जी किसी भी समस्या के समाधान आसानी से निकाल देते थे। संसदीय कार्यों में उनको महारत थी। संसदीय कार्यों के लिए आज भी उनकी कमी बहुत खलती है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 37 टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर विधायक खजानदास, अपर सचिव उदयराज सिंह, अपर सचिव (सेवानिवृत्त) एल.एन. पंत, सचिवालय बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष रणजीत सिंह, महासचिव सुनील लखेड़ा एवं सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button