AdministrationNews UpdatePolitics

पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार वितिरित कर किया गया सम्मानित

देहरादून। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तरखण्ड ने सरदार पटेल भवन में पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार वितिरित कर सम्मानित किया गया।*
     अशोक कुमार ने पुलिस टीम के सभी कार्मिकों को उनकी अच्छी सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शाबाशी दी। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी-  पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा-  अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन-  अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/सीसीटीएनएस- वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था-  ए0पी0 अंशुमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
1. दिनांक 14.06.2015 को जी0आर0पी0 लक्सर क्षेत्र में ट्रेन में डकैती से सम्बन्धित 02 घटनाओं में अभियुक्त नन्दू पुत्र रामा निवासी ग्राम अहमदगढ़, थाना झिंझाना, जिला शामली, उ0प्र0 लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक, रेलवेज, उत्तराखण्ड द्वारा 50,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया, एस0टी0एफ0, उ0प्र0, थाना झिंझाना शामली पुलिस उ0प्र0 एवं थाना लक्सर उत्तराखण्ड की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त नन्दू को दिनांक 05.05.2023 को 08 वर्ष पश्चात झिंझाना शामली उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तारी टीमः-
1-निरीक्षक सचिन कुमार, एसटीएफ, उ0प्र0
2-हेड कां0 बिजेन्द्र सिंह
3-हेड कां0 विवेक भारद्वाज
4-हेड कां0 दीपक धामा
5-हेड कां0 ओमनाथ चौहान
6-हेड कां0 वेदपाल सिंह
7-हेड कां0 वाजिद अली
8-हेड कां0 अंकित कुमार
9-हेड कां0 मनीष कुमार
10-उप नि0 ममता गोला, एस0ओ0 लक्सर
11-उप नि0 संजय शर्मा, थाना लक्सर
12-उप नि0 कमल किशोर
13-हेड कां0 उरेन्द्र
14-कान्स0 943 गौरव कुमार
2. दिनांक 08.06.2021 को जनपद पिथौरागढ़ के थाना जाजरदेवल क्षेत्र में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से आर्थिक धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियोग में अभियुक्त ललित पुनेठा पुत्र चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी ग्राम सिलपाटा, कोतवाली पिथौरागढ़ लगातार फरार चल रहा था, जिस पर परिक्षेत्र स्तर से 50,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। एस0ओ0जी0 पिथौरागढ़ व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 10.01.2023 को अभियुक्त ललित पुनेठा को मुम्बई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1-उ0नि0 प्रकाश चन्द्र पाण्डे,
2-उ0नि0 प्रियंका इजराल
3-उ0नि0 हेमचन्द्र तिवारी
4-हेड कां0 हेम चन्द्र सिंह
5-कान्स0 108 स0पु0 कमल सिंह
6-कान्स0 103 ना0पु0 जितेन्द्र कुमार
7-कान्स0 कुन्दन सिंह
3. दिनांक 15.10.2022 को जनपद देहरादून के थाना डोईवाला क्षेत्र में हुई डकैती से सम्बन्धित घटना में अभियुक्त मेहरबान उर्फ बावला पुत्र फय्याज निवासी खालापार (दरोगा की कोठी) थाना कोतवाली नगर, जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 लागातार फरार चल रहा था, जिस पर मुख्यालय स्तर से 01 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। दिनांक 28.11.2022 को थाना डोईवाला पुलिस द्वारा अभियुक्त मेहरबान उर्फ बावला को रायवाला देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1-निरीक्षक राजेश साह
2-उ0नि0 राकेश शाह
3-उ0नि0 दीपक धारीवाल
4-कान्स0 109 रविन्द्र टम्टा
5-कान्स0 21 देवेन्द्र कुमार
6-कान्स0 1783 अरशद
7-कान्स0 215 देवेन्द्र नेगी
8-कान्स0 1556 मौ0 अरशद
4. दिनांक 14.08.2017 को जनपद देहरादून के थाना कोतवाली मसूरी क्षेत्र में बलात्कार/हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त जयकरन भगत पुत्र रामलक्ष्मण भगत निवासी मटियार कला, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी, बिहार लगातार फरार चल रहा था, जिस पर परिक्षेत्र स्तर से 50,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। थाना मसूरी पुलिस द्वारा अभियुक्त जयकरन को दिनांक 30.03.2023 को 06 वर्ष पश्चात देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1-निरीक्षक दिग्पाल कोहली
2-उ0नि0 शोएब अली
3-कान्स0 1388 जन्मेजय राणा
5. दिनांक 01.01.2020 को जनपद देहरादून के थाना रायवाला के गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जोगिन्दर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी खेडीसाद, थाना सापला, जिला रोहतक, हरियाणा लगातार फरार चल रहा था, जिस पर परिक्षेत्र स्तर से 50,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा अभियुक्त जोगिन्दर सिंह को दिनांक 14.06.2023 को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1-निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा
2-उ0 नि0 उमेश कुमार
3-हेड कान्स0 अनूप भाटी
4-हेड कान्स0 चमन कुमार
5-हेड कान्स0 कैलाश नयाल
6-हेड कान्स0 बिरेन्द्र नौटियाल
7-हेड कान्स0 अर्जुन सिंह रावत
8-कान्स0 अनिल कुमार
6. दिनांक 25.10.2022 को जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना पंतनगर क्षेत्र के  हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त खुशकरन पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गोदीखाल, थाना खजुरिया, जनपद रामपुर, उ0प्र0 लगातार फरार चल रहा था, जिस पर जनपद स्तर से 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। एस0टी0एफ0, कुमाऊँ यूनिट, उत्तराखण्ड द्वारा अभियुक्त खुशकरन को दिनांक 05.01.2023 को पटियाला, पंजाब से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1-निरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह
2-उप निरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
3-अपर उ0नि0 प्रकाश चन्द्र भगत
4-हेड कान्स0 जगपाल सिंह
5-हेड कान्स0 संजय कुमार
6-कान्स0 गुरूवन्त सिंह
7. दिनांक 16.10.2022 को जनपद हरिद्वार के कोतवाली लक्सर क्षेत्र में हत्या के प्रयास एवं धोखाधड़ी से सम्बन्धित अभियुक्त फुरकान पुत्र शौकत निवासी लंढौरा गुज्जर, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, उ0प्र0 लगातार फरार चल रहा था, जिस पर मुख्यालय स्तर से 1,00000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त अभियुक्त को भागलपुर, बिहार से दिनांक 04.07.2023 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1-निरीक्षक अबुल कलाम
2-उप नि0 याजवेन्द्र बाजवा
3-उप नि0 दिलवर सिंह नेगी
4-उप नि0 विद्यादत्त जोशी
5-अपर उप नि0 प्रदीप चौहान
6-हेड कान्स0 बृजेन्द्र चौहान
7-हेड कान्स0 संजय कुमार
8-हेड कान्स0 महेन्द्र सिंह नेगी
9-कान्स0 मोहन असवाल
8. दिनांक 21.12.2019 को जनपद हरिद्वार के कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त वसीम पुत्र ननोवा निवासी खालापार, किदवई नगर मुजफ्फरनगर उ0प्र0 लगातार फरार चल रहा था, जिस पर मुख्यालय स्तर से 50,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त अभियुक्त को दिनांक 16.06.2022 को विजयवाड़ा, आन्ध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1-उ0 नि0 उमेश कुमार
2-कान्स0 चमन कुमार
3-कान्स0 अनूप भाटी
4-कान्स0 जय सिंह
5-कान्स0 शादाब अली
9. दिनांक 14.07.2007 को जनपद हरिद्वार के कोतवाली लक्सर क्षेत्र के बलात्कार/हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र सुल्तान सिंह निवासी टांडा भगमल लक्सर हरिद्वार, हाल निवासी टाण्डा शाहुवाला जिला बिजनौर उ0प्र0 लगातार फरार चल रहा था, जिसे मा0 उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल द्वारा भी तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जनपद स्तर से अभियुक्त पर 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया। एस0टी0एफ0, उत्तराखण्ड द्वारा 16 वर्ष बाद दिनांक 05.07.2023 को बड़ापुर, बिजनौर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी टीम:-
1-निरीक्षक यशपाल बिष्ट
2-उप निरीक्षक विपिन बहुगुणा
3-उप नि0 नरोत्तम बिष्ट
4-अपर उप नि0 देवेन्द्र भारती
5-हेड कान्स0 देवेन्द्र मंमगाई
6-हेड कान्स0 प्रमोद कुमार
7-कान्स0 रवि पन्त
8-कान्स0 दीपक चंदोला
9-कान्स0 कादर खान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button