Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर कही ये बात

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच बढ़ती दोस्ती पिछले कुछ समय से सुर्ख़ियों में है। बात दोनों की सगाई की ख़बरों तक आ चुकी है। इस बीच प्रियंका ने माना है कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन समय आने पर। प्रियंका चोपड़ा ने एक बातचीत के दौरान कहा कि अगर वह शादी करती भी है तो भी नारीवाद के प्रति उसकी सोच पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वो शादी करेंगी। हालांकि इसके लिए जब उपयुक्त समय आएगा तभी वो ऐसा कर पाएंगी। प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शादी करने से आप छोटे या बड़े बन जाते हो। या कम या ज़्यादा फेमिनिस्ट। प्रियंका खुद को सुपर रोमांटिक कहती हैं। वो कहती हैं कि वो बहुत ही भावुक हैं और सोचती भी हैं कि हां क्यों नहीं। जब आप किसी से प्यार करते हो या किसी की इतनी केयर करते हो कि उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हो तो ये ज़िन्दगी की सबसे अहम् और बड़ी बात होती है।

प्रियंका जब निक को लेकर भारत आई थीं तो तो रोज़ कुछ न कुछ बातें सामने आती रही , जिसमें सबसे बड़ी बात ये पूछी जाती है कि क्या दोनों शादी करने वाले हैं। प्रियंका ने अपने नए दोस्त को लेकर तो कुछ नहीं कहा और उनकी माँ मधु चोपड़ा ने भी इस बारे में कुछ कहने में सावधानी बरती । मधु चोपड़ा के मुताबिक हम एक साथ डिनर पर गए थे जहां निक भी मौजूद था। हमारा बड़ा ग्रुप था। करीब दस लोग साथ थे इसलिए मुझे निक को अच्छी तरह से जानने का मौका नहीं मिला। हम पहली बार मिले थे तो उसके बारे में कोई राय बनाना अभी से बहुत जल्दबाज़ी होगी। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म ‘भारत’ की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो होंगे और साथ होंगी दिशा पाटनी ।

पिछले कुछ समय से विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर ख़ूब हो-हल्ला हुआ है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रियंका और निक को कई बार एक साथ देखा गया। बात लव रिलेशनशिप से शादी तक पहुंची। 25 साल के निक सिंगर, राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। वैसे देसी गर्ल की च्वॉयस क्या है ये तो उन्हीं को पता होगा लेकिन प्रियंका की माँ ने पहले ये बात कही है कि उनकी बेटी को शादी के लिए देसी लड़का ही पसंद होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button