News UpdateUttarakhand

पीसीसी अध्यक्ष ने केदार सिंह फोनिया के निधन पर किया शोक प्रकट

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केदार सिंह फोनिया का आकस्मिक निधन उत्तराखण्ड राज्य एवं क्षेत्रीय जनता की अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्व0 केदार सिंह फोनिया ने राजनीति में अपनी लम्बी सेवायें दी हैं। संयुक्त उत्तर प्रदेश में काबिना मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए दिये गये उनके सराहनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है तथा उनकी सेवायें सदैव याद की जायेंगी। करन माहरा ने कहा कि भगवान केदार सिंह फोनिया की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। केदार सिंह फोनिया जी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने भी शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button