PoliticsUttarakhand

प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग द्वारा आयोजित किया गया बुद्धिजीवी सम्मेलन

देहरादून। आज टाउन हाल में प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग द्वारा आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में बडी़ संख्या में शिक्षकों अधिवक्ताओं कर्मचारियों और बुद्धिजीवियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया और अपने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत जी ने अपनी सरकार के कार्यों को बताते हुए शिक्षकों का आवाहन किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के दुष्प्रचार का तक पूर्ण ढंग से जवाब दें। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बेरोजगारी दर को आसमान पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस की सरकार में विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की गई हैं तथा विभिन्न वर्गो के लिए योजनाएं चलाई गई थी उन्हें वर्तमान सरकार में बंद कर दिया, सरकार की असफलताओं को छुपाने के लिए बार बार मुख्यमंत्री बदलना इनकी आदत बन गयी है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर षिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष गणेष गोदियाल जी ने सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि असफल सरकार कारपोरेट के सहारे कांग्रेस को तोड़ने का काम करती है और भूमाफियाओं के सहारे संचालित हो रही है सरकार का अफसरों पर कोई नियन्त्रण नही है सभी वर्ग परेषान है उन्होनें कहा कि जिस तरह का उत्साह कांग्रेस के प्रति परिवर्तन यात्रा में देखने को मिला उससे स्पष्ट है कि प्रदेष में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है। उन्होनें विष्वास दिलाया कि षिक्षकों और कर्मचारियों की भावनाओं को कंाग्रेस के घोषणापत्र में प्रमुखता से जगह दी जाएगी और सरकार आने पर समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
सम्मेलन के संयोजक विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रदीप जोशी ने किया शिक्षकों और कर्मचारियों की प्रमुख मांगो को उठाते हुए कहा कि प्रदेष का बुद्धिजीवी प्रकोष्ट आम जन को जागरूक करेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा  से ज्यादा पार्टी जोडेगा। उन्होनें कहा कि सभी समस्याओं का समाधान कांग्रेस की सरकार में किया गया था और वर्तमान सरकार छोटी मानसिकता से इन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है। सम्बोधन में विचार विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ0 जया शुक्ला, राष्ट्रीय संयोजक रंघुनन्दन त्यागी, पूर्व विधायक राजकुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल, गृ्रटा सचिव डाॅ0 डे0के0 त्यागी, डाॅ0 रंधावा, विचार विभाग के महानगर अध्यक्ष राकेष भटट, शिक्षक नेता सुभाष चैहान, सत्यपाल नेगी, डाॅ0 एम0एस0 गुसाई, सुजाता पाॅल, अन्नू बिष्ट, डाॅ0 देनेष ढौडियाल, डाॅ0 एच0वी0 पन्त, डाॅ0 एस0पी0 मित्तल, डाॅ0 सत्यवृत त्यागी, शिक्षक नेता बी0के नौटियाल, कांग्रेस नेता आनन्द बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर नगर में पूर्व नेताप्रतिपक्ष नीनू सहगल पार्षद राजेश परमार, सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, निखिल कुमार, महेन्द्र रावत, बालेश गुप्ता, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यछ विजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, जे0पी0 जगूडी, समर सिंह, ए0पी0 अमोली, अरूण चमोली, पूर्व पार्षद सुनील जयसवाल, पृथ्वी सिंह नेगी, सुन्दर सिंह पुण्डिर, डाॅ0 अतोल सिंह, डाॅ0 गोपाल क्षेत्री, डाॅ0 परितोष सिंह, डाॅ0 बृजमोहन शर्मा, सहित बडी संख्या में बुद्धिजीवी मौजूद रहे। इस अवसर पर हरीष रावत जी ने सेवानिवृत बैंक कर्मचारी राम बघेल, सुरेष उपाध्याय, अनिल अरोडा, मिस्टर रेखी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, तथा सेवानियोजन कार्यालय से सेवा निर्वत कर्मचारी राम स्वरूप को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button