PoliticsUttarakhand

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गदरपुर ब्लाक अध्यक्ष नासिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गदरपुर ब्लाक अध्यक्ष नासिर हुसैन पर लगे गम्भीर आरोपों का स्वयं संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

     उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि नासिर हुसैन पर लगे आरोप अत्यंत गम्भीर हैं जिसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधीवादी विचारधारा वाली पार्टी है तथा नासिर हुसैन पर लगे आरोप गंभीर हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष श्री विजय भुड्डी को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को अध्यक्ष के रूप में संचालित करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button