News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

पहाड़ी प्रजामंडल ने लोगों को भोजन व खाद्य सामग्री वितरित की

देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए पूरे देश में लाॅकडाउन किया गया है। जिसके चलते जगह-जगह लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। खासकर दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले, रोज कमाने खाने वाले, भीख मांगने वाले और निम्न वर्ग पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है। उनके सामने रोटी का संकट गहराने लगा है। ऐसे में कई सामाजिक संगठन के साथ संघ के स्वंय सेवक और भाजपा कार्यकर्ता इन जरूरतमंदों की मदद और उनकी भूख मिटाने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे ही एक संस्था पहाड़ी प्रजामंडल है जिसके अध्यक्ष बीर सिंह पंवार अपनी क्षमतानुसार कारगी चैक में हर रोज 15 सौ लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ ही जरुरतमंदांे को खाद्य सामग्री भी वितरित कर रहे हैं। भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता भी अपना विशेष  सहयोग दे रहे हैं। पहाड़ी प्रजा मंडल के महामंत्री अनुराग पंत का कहना है कि पहाड़ी प्रजामंडल दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विगत कुछ वर्षों से असहाय लोगों की मदद करता आ रहा है। पहाड़ी प्रजा मंडल का गठन बीर सिंह पंवार ने किया था। जो लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है। पंत ने कहा इस संकट की घड़ी में  भाजपा के कार्यकर्ता भी हमारे साथ लोगों की सेवा में लगे हैं। पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य सोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र पंवार, मनोज, गौरव, विजय थपलियाल, कीर्ति पंवार आदि के अलावा भाजपा नेता गणेश उनियाल, राजेन्द्र चैहान, विनोद रावत, निर्मल जगुडीघ् आदि के अलावा पटेलनगर थाने का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button