National

पद्म विभूषण सम्मान वर्ष 2020ः-अरुण जेटली और सुषमा स्वराज समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 शख्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नाडीज के साथ-साथ मशहूर ओलंपियन मुक्केबाज मेरी काम को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है।शनिवार को इन नागरिक सम्मानों की घोषणा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस साल सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 शख्सियतों को पद्म भूषण और 118 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है।

इन्हें मिला पद्म विभूषण सम्मान पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित शख्सियतों में जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मेरी काम, छन्नू लाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)और श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी जी श्री पेजावर अधोक्षजा मठ उडुपी (मरणोपरांत) शामिल हैं।

इन्हें मिला पद्म विभूषण भूषण जबकि पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियों में एम. मुमताज अली, मुअज्जम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोशी, कृष्णअम्मल जगन्नाथ, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर, उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद और समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, शेरिंग लैंडल, प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), प्रो. जगदीश सेठ, ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन शामिल हैं।

इन्हें मिला पद्म श्री सम्मान जबकि पद्मश्री सम्मान पाने वाली शख्सियतों में अदनान सामी, करण जौहर, कंगना रनौट, एकता कपूर, सुरेश वाडकर, उद्योगपति भरत गोयनका, हॉकी खिलाड़ी जीतू राय और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी का नाम शामिल हैं। मालूम हो कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण भारत रत्न के बाद देश के क्रमश: दूसरे और तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं।इस बार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाले 118 हस्तियों को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। इनमें लंगर बाबा के नाम से प्रसिद्ध जगदीश लाल अहूजा, 21 हजार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद शरीफ, कश्मीर में दिव्यांग बच्चों के लिए काम करने वाले जावेद अहमद टाक, जंगलों की एनसाइक्लोपिया के रूप में जाने जानी वाली तुलसी गौडा सहित 118 लोग शामिल हैं।

भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले को मिला पद्म श्री अवार्ड 1984 भोपाल गैस पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। अब्दुल जब्बार का बीते साल, 14 नवंबर 2019 को इंतकाल हो गया था।

लंगर बाबा को मिला पद्म श्री अवार्ड जगदीश आहूजा को लंगर के लिए जाना जाता है। लोग इन्हें प्यार से लंगर बाबा के नाम से भी बुलाते हैं। वह रोजाना पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ में गरीब मरीजों और उनके तीमारदारों को फ्री में भोजन मुहैया कराते हैं। साथ ही मरीजों को आर्थिक सहायता से लेकर कंबल और कपड़े तक अन्य सहायता मुहैया कराते हैं। उन्होंने 1980 के दशक में मुफ्त भोजन परोसना शुरू कर दिया था। वह 2000 में  PGIMER चल आए थे और वहीं 15 सालों तक रोजाना 2,000 से अधिक लोगों की सेवा कर रहे हैं।

देखें- पूरी लिस्ट, किसे मिला अवार्ड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button