Uttarakhand

नेरवा  वाया त्यूणी कोटी रोड से हनोल जा रही अल्टोकार खाई में गिरी, कार में सवार सभी घायल हायर सेंटर रैफर, एक महिला की मौत

थाना त्यूणी, देहरादून। आज दिनांक 04-12-19 को दोपहर  2:40  बजे थाना त्यूणी पर सूचना मिली कि मेहन्द्रथ के पास एक वाहन आल्टो  दुर्घटना ग्रस्त होकर सडक से नीचे गहरी खाई में गिर गया है जिसमे कि चार व्यक्ति व 2 बच्चे सवार थे। उक्त सूचना पर सम्बन्धित थाने की पुलिस आवश्यक राहत एव बचाव उपकरणो के घटना स्थल हेतु तत्काल रवाना हुए तथा  108 एम्बुलैंस एवमं फायर ब्रिगेड को मौके पर पहूंचने हेतु सूचित किया गया। तत्काल घटना स्थल पहुंच कर  पुलिस और फायर ब्रिगेड व स्तानीय लोगो द्वारा संयुक्त रैस्क्यू अभियान चलाया गया दौराने रैस्क्यू  गहरी खाई से 06 लोगो को घायला अवस्था मे  गहरी खाई से संयुक्त रैस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर बिना देरी किये प्राइवेट वाहन की  मदद से नजदीकी अस्पताल C.H.C त्यूणी भिजवाया गया।  घटना के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि *आज दिनांक 04-12-19 को सुबह  चार व्यक्ति बोलेरो आल्टो से नेरवा  वाया त्यूणी कोटी रोड से हनोल के लिये चले थे* हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 05 घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया तथा एक महिला को मृत घोषित किया।  शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी त्यूणी मे रखवाया गया। घटना स्थल से दौराने रैस्क्यू सभी घायलो की सूचना उनके परिजनो को दी गयी मृतिका परिजनो के आने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। । घटना किस प्रकार घटित हुई है इस सम्बन्ध मे जांच की जा रही है।चालक के विषय मे भी अभी तक कोई जानकारी नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button