World

नीरव मोदी विदेश में भी लोगों को लगा रहा चूना

नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी विदेशों में भी लोगों को चूना लगा रहा है। एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें नीरव मोदी ने कनाडा के निवासी 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो को 2 लाख डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) की कीमत की नकली हीरे की अंगूठियां बेच दीं। पॉल ने नीरव मोदी पर आरोप लगाया है कि नीरव ने उनको नकली हीरे की अंगूठियां बेच दीं। पॉल ने ये अंगूठियां अपनी मंगेतर के लिए खरीदी थीं। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार पॉल का कहना है कि वह कई बार नीरव मोदी से मिले थे और उनकी मुलाकातें दोस्ती में बदल गईं। इस दौरान नीरव ने उनको अपने बारे में सब कुछ बताया, जिसके कारण पॉल, नीरव पर भरोसा करने लगे। जब पॉल को पता चला कि नीरव एक हीरा कारोबारी हैं तो उन्होंने उनको अपनी मंगेतर के लिए बेहतरीन अंगूठी बनाने के बारे में बात की। पॉल ने बताया कि उन्हें नीरव के बैंक घोटाले में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।  इसके बाद नीरव ने पॉल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि उनके यहां बनने वाली अंगूठियां दुनिया की सबसे बेशकीमती अंगूठियों में शामिल हैं। नीरव ने पॉल को अंगूठियों के असली होने का सर्टिफिकेट देने की बात भी कही। पॉल के मुताबिक, उन्होंने जो पहली अंगूठी खरीदी वो 3.2 कैरेट की थी और उसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार डॉलर थी। इसके बाद नीरव ने उन्हें एक और 2.5 कैरेट की अंगूठी खरीदने की पेशकश की, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर थी। इसके बाद पॉल ने दोनों अंगूठियों को खरीद लिया। लेकिन अब उनको पता चला है कि नीरव ने उन्‍हें ठग लिया। ये दोनों अंगूठियां जिन्‍हें नीरव ने करोड़ों का बताकर बेचा, वे नकली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button