Uttarakhandसिटी अपडेट

पीआर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक 14वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में सम्मानित

देहरादून। 14वीं राज्य विज्ञान कांग्रेस में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक को उनके ’साइंस कम्युनिकेशन’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डॉ अजित पाठक को लाल बहादुर शास्त्री अकादमी मसूरी के निदेशक आईएएस डा. संजीव चोपड़ा जी द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार विज्ञान संचार के क्षेत्र में मिलने वाला विशिष्ठ पुरस्कार है।
इस पुरस्कार के प्राप्त होने से जनसम्पर्क से जुडे लोगों में बहुत उत्साह है, सर्व विदित है कि पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया  की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी, तभी से यह संघठन जनसम्पर्क के क्षेत्रों में पूरे भारत वर्ष में कार्य कर रहा है। इस सोसाइटी के देशभर में अलग-अलग राज्यों में 30 से अधिक चैप्टर है जो निरंतर जनसम्पर्क क्षेत्र में होने वाले नये आयामों पर कार्यशाला तथा सामाजिका जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा  उत्तराखण्ड में 2019 को जनसम्पर्क का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया था। जिसमें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आदि सहित देश विदेश के लगभग 500 से अधिक जनसम्पर्क के क्षेत्र से जुडे अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था। डॉ अजीत पाठक की इस सफलता पर पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया, देहरादून चैप्टर से अमित पोखरियाल, अध्यक्ष, डॉ ए0एन0 त्रिपाठी, उपाध्यक्ष, विमल डबराल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से अनिल सती, सचिव, सुरेश भट्ट, कोषाध्यक्ष, राकेश डोभाल, संयुक्त सचिव, सुधाकर भट्ट, अजय डबराल, महेश खंकरियाल, सदस्य, वैभव कुमार, संजय सिंह, आकाश शर्मा, विनीत कुमार ने इस पुरस्कार के लिये यूकॉस्ट के महानिदेशक एवं पुरस्कार कमेटी के  चेयरमैन  डॉ राजेन्द्र डोभाल का विशेष आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button