Uncategorized

मुशफिकुर रहीम ने फेरा कुशाल मेंडिस और परेरा की मेहनत पर पानी, बांगलादेश 5 विकेट से जीती

कोलंबो : बंगालदेश ने कोलंबो में खेले गए रोमांचक मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की है। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने कुशाल मेंडिस और कुशाल परेरा के अर्धशतकों की मदद से 214 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में उतरी बांगलादेश की टीम ने भी धमाकेदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए तमिम इकबाल और लिटन दास महज 5.5 ओवर में 74 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए।
लिटन दास के प्रदीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होने से पहले महज 19 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 43 रन बनाए तो वहीं एक छोर पर खड़े तमित ने 29 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बना दिए।
बांगलोदश की नैय्या विकेटकीपर मुशफिकर रहीम ने पार लगाई। रहीम ने महज 34 गेंद में 72 रनों की आक्रमक पारी खेली। रहीम ने अपनी पारी दौरान चार छक्के और पांच चौके भी लगाए। उन्होंने कप्तान महमुदुल्ला के साथ मिलकर 42 रन की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। जिसकी बदौलत बांगलादेश ने आखिरी ओवर में श्रीलंका के मुंह से जीत छीन ली।
श्रीलंका की तरफ से चमीरा महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं नुवान प्रदीप ने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट झटके। जीवन मेंडिस ने जहां दो ओवर में 25 रन लुटा दिए तो वहीं धनुष्का ने भी 2 ओवर में 22 रन दे दिए।
इससे पहले कुशाल मेंडिस और कुशाल परेरा के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 214 रन बनाए थे। प्रेमदासा स्टेडियम पर घरेलू दर्शकों के सामने मेंडिस ने 57 और परेरा ने 74 रन की आक्रामक पारी खेली। पहले विकेट के लिए मेंडिस ने धनुष्का गुणतिलका (26) के साथ 56 रन जोड़कर श्रीलंका को धमाकेदार शुरुआत दी।
बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शार्ट गेंदें फेंकी और इसका पूरा फायदा श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने उठाया। पावरप्ले के छह ओवरों में 70 रन बने। मेंडिस ने 30 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों के साथ 57 रन बनाए जबकि परेरा ने आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 गेंद में 74 रन जोड़े।
मुस्ताफिजूर रहमान ने गुणतिलका को आउट किया जिस समय स्कोर दस ओवर में एक विकेट पर 98 रन था। कुशाल परेरा ने मेहदी हसन को छक्का और चौका लगाकर 11वें ओवर में श्रीलंका को एक विकेट पर 111 रन तक पहुंचाया। मेंडिस ने मुस्ताफिजूर का स्वागत एक छक्के से करके अपना अर्धशतक 26 गेंद में पूरा किया।
दासुन शनाका और दिनेश चांदीमल जल्दी आउट हो गए लेकिन उपुल थरंगा ने 17वें ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर 17 रन लिए। वह 15 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजूर ने तीन और महमूदुल्लाह ने दो विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button