News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

मोदी रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन कराने में जुटा है पहाड़ी प्रजामंडल

देहरादून,। जहां एक ओर पूरा विश्व इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ में जी रहा है। विश्व की महाशक्तियां को भी इस वायरस ने अंदर से हिला कर रख दिया है। हमारे देश में भी संक्रमण को रोकने के लिए जनता कर्फ्यू लॉक डाउन लगा हुआ है। जिसकी आगे भी बने रहने की संभावना है। वही सही मायने में देखा जाए तो लॉक डाउन का सबसे बड़ा असर मजदूर वर्ग, गरीब तबका फुटपाथ पर जैसे-तैसे जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोग, जो रोज कमाने खाने वाले हैं, उनके सामने रोजगार ना होने से अपना और अपने परिवार  के पेट की आग बुझाने के लिए रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस भयानक परिस्थिति को देखते हुए कई सामाजिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता इन पीड़ितों के मददगार बने हुए हैं। ऐसे ही धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी किचन पिछले 10 दिनों से चलाया जा रहा है। जहां प्रत्येक दिन 1000 से 1500 जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।
जरूरतमंदों को पहाड़ी प्रजा मंडल की ओर से जरूरी सामान खाद्य सामग्री आदि वितरित किए जा रही है। गौरतलब है की पहाड़ी प्रजामंडल का गठन 25  जुलाई 2011 को हुआ था। तब से प्रजामंडल निस्वार्थ भाव से गरीब लोगों के मदद के लिए आगे आता रहा है। आपदा प्रबंधन के दौरान भी पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान रहा। पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता वीर सिंह पंवार लगातार क्षेत्र में जन सेवा करते आ रहे हैं। उनके माध्यम से यह मोदी किचन चल रहा है। आज दसवें दिन पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष खेल सिंह पाल यहां आए और पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि तारीफ की। पाल ने कहा कि इस समय जरूरतमंदों की जितनी भी सहायता हो उतनी कम है। इस दौरान भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य अनुराग पंत, सोबन सिंह बिष्ट, राजेंद्र पंवार, शाहिद अहमद, अयूब खान, नरेंद्र सोंठियाल, अमित नौटियाल, किशोर नेगी, अरविंद गोस्वामी और वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश उनियाल, राजेंद्र चैहान, विनोद रावत, निर्मल जगूड़ी, हरीश उनियाल, सूबेदार जगदंबा नौटियाल, सौरभ उनियाल, ललित पाल आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button