News UpdateUttarakhand

कालसी पहुंचे मंत्री गणेश जोशी चार दिवसीय विशाल खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव में किया प्रतिभाग

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को कालसी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यमुना शरदोत्सव क्रीडा एवं सांस्कृतिक समिति कालसी द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित चार दिवसीय विशाल खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023 में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग। कालसी पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का क्षेत्र वासियों ने ढोल दमाऊ और फूल मालाओं के साथ भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया।

      इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जौनसार बावर का प्रवेश द्वार, कई ऐतिहासिक गाथाओ का साक्षी और ऋषि मूनियों की तपोस्थली व सम्राट अशोक का सबसे पंसदीदा स्थल यह कालसी पूरे देश मे अलग पहचान रखता है। मंत्री जोशी ने कहा ऐसे रमणीक स्थल पर यमुना शरदोत्सव क्रीडा एवं सांस्कृतिक समिति कालसी द्वारा भव्य व सभ्य आयोजन वास्तव में प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा वर्ष 2013 से प्रारंभ हुआ यह आयोजन आज बुलंदियों के शिखर से पर है। मंत्री जोशी ने कहा यहां इस क्रीडा प्रतियोगिता में जहां अंतराष्ट्रीय स्तर के कब्बडी खिलाड़ी प्रतिभाग करते है। वंही विभिन्न प्रान्तों की अनुटी लोक संस्कृति की झलकिए भी देखने को मिलती है। मंत्री जोशी ने आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। मंत्री जोशी ने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। उन्होंने कहा खेल से अवश्य खेलना चाहिए। खेलों को हमे अपने दिनचर्या में शामिल करना होगा।

     मंत्री जोशी ने कहा मुझे यह कहते हुए भी कोई संकोच नही है कि जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर का यह ऐसा पहला आयोजन है। जहां भव्यता, सभ्यता के साथ-साथ क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों व लोक कलाकारो को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए। मंत्री जोशी ने कहा हमारी सरकारी खिलाडियों और कलाकारो को प्रोत्साहन देने के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही मंत्री जोशी सरकार की तरफ से यमुना शरदोत्सव कीडा एवं सांस्कृतिक समिति कालसी को हर संभव सहयोग का भी भरोसा दिलाया। इस अवसर पर आयोजको द्वारा मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा विकासखण्ड कालसी परिसर में सभागार निर्माण और विकासखण्ड कालसी की ग्राम पंचायत डिमऊ के ग्राम कोटा में ष्बहुउद्देशीय भवनष् निर्माण तथा विकासखण्ड कालसी के अन्तर्गत स्थान साहिया में कोल्ड स्टोर निर्माण की मांग की। जिसपर मंत्री जोशी ने समिति द्वारा की गई सभी मांगों की घोषणा की और शीघ्र कारवाई की बात कही। इस दौरान मंत्री जोशी ने खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान, ब्लॉक प्रमुख एवं समिति अध्यक्ष रितेश असवाल, संयोजक भीम सिंह चैहान, संरक्षक मठोर सिंह चैहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button