Uncategorized

गूगल मैप पर ‘मारियो’ आपको दिखाएगा रास्ता

90 के दशक में पैदा हुए अधितकर बच्चे ‘मारियो’ वीडियो गेम जरूर खेले होंगे। इस गेम में मारियो नाम का एक ऐसा करेक्टर था, जिसे सभी लोग पसंद करते थे। वह अपने स्कूल का बेहतरीन फाइटर था. उसके लॉन्ग जम्प को देखकर बच्चे गेम खेलना छोड़कर तालियां बजाने लग जाते थे। अब आपके बचपन का सुपर हीरो मारियो गूगल मैप पर दिखाई देगा। वह अब आपको गूगल मैप पर रास्ता दिखाता नजर आएगा।
दरअसल, गूगल ने ‘मारियो’ गेम बनाने वाली कंपनी निनटेन्डो 10 मार्च को मारियो डे (MAR10) मनाने के लिए करार किया है। गूगल के प्रवक्ता ने एक वेबसाइट से कहा कि इसके लिए निनटेन्डो और गूगल के बीच कोई पैसे की डील नहीं हुई है। पहले गूगल मैप में नेविगेशन के दौरान तीर चलता हुआ दिखाई देता था। अब उस तीर की जगह पर अब आपके बचपन का सुपर हीरो मारियो अपनी कार में बैठकर चलता हुआ दिखेगा और आपको रास्ता बताएगा।

क्या है ‘मारियो’?

‘मारियो’ वीडियो गेम का एक करेक्टर है। ‘मारियो’ गेम को बनाने वाली कंपनी का नाम निनटेन्डो है। इस गेम के नाम पर स्पेन में एक सड़क है। यह गेम 13 सितंबर 1985 को रिलीज किया गया था। इस गेम को सबसे पहले जापान ने रिलीज किया गया था। 90 के दशक में यह सबसे पॉपुलर वीडियो गेम हुआ करता था। दुनिया में इसकी 31 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकीं। बच्चों में इस गेम के प्रति गजब की दीवानगी होती थी और मारियो उनका फेवरेट करेक्टर हुआ करता था। बच्चे उसके लॉन्ग जम्प और फाइट को देखकर बहुत खूश होते थे।

इस तरह करें एक्टिवेट
मारियो को अपने स्मार्टफोन में एक्टिवेट करने के लिए आपको गूगल मैप को अपडेट करना होगा। यह एंड्रॉयड और आईवोएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। प्ले स्टोर या एप स्टोर से गूगल मैप को अपडेट करने के बाद आपको अपना डेस्टिनेशन डालना होगा। फिर स्टार्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘मारियो मोड’ एक्टिवेट हो जाएगा और फिर आप नेविगेशन स्टार्ट कर सकते हैं। नेविगेशन के दौरान पहले जहां आपको तीर चलता हुआ दिखाई देता था, अब वहां आपको मारियो अपनी कार में बैठा दिखाई देगा और आपको रास्ता बताता नजर आएगा। ‘मारियो मोड’ आपके गूगल मैप में 10 मार्च से एक्टिवेट है और पूरे एक हफ्ते तक चलेगा।

मारियो फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल मैप को अपडेट करना होगा। गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि यह मारियो सिर्फ ‘मारियो डे’ के दिन ही आपका रास्ता नहीं दिखाई देगा, बल्कि यह पूरे एक हफ्ते तक आपको गूगल मैप के जरिए रास्ता बताएगा। गूगल ने कहा कि गूगल मैप यूजर्स मारियो के नेविगेशन रूट का स्क्रीनशॉट्स ले सकते हैं और उसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर @GoogleMaps को टैग करके #MarioMaps हैशटैग के साथ ट्वीट या पोस्ट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button