हरियाणा

मनोहर को भा गई इजरायल की एंबुसाइकल्स सेवा, हरियाणा में भी होगी शुरू

 चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपनी टीम के साथ इजरायल पहुंच गए हैैं। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री को इजरायल की एंबुसाइकल्स सेवा भा गई। उन्‍होंने इसमें काफी रुचि दिखाकर इसे हरियाणा में शुरू करने का संकेत दिया। एंबुसाइकल्स प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं से युक्त दोपहिया वाहन है, जो मरीजों को भीड़ वाले और तंग इलाकों में दुर्घटना पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 दिन के लिए राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल समेत कई अधिकारियों व उद्योगपतियों के साथ इजरायल और ब्रिटेेन के दौरे पर गए हैैं। प्रतिनिधिमंडल ने येरूशलम में वहां के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। एंबुसाइकल्स सेवा में मुख्यमंत्री के रुचि दिखाने पर इजरायल का यूनाइटेड हट्ज्लाह ग्रुप इस क्षेत्र में समझौते की संभावनाओं का पता लगाने के लिए हरियाणा आने पर सहमत हो गया है। एंबुसाइकल्स में सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण रखने के लिए डिजाइन किया गया फर्स्‍ट-एड बाक्स लगा होता है। इस सेवा का उपयोग समस्त इजरायल में यूनाइटेड हट्ज्लाह ग्रुप के स्वयंसेवकों द्वारा किया जाता है। यूनाइटेड हट्ज्लाह ग्रुप इजरायल का सबसे बड़ा स्वतंत्र, गैर-लाभकारी, स्वैच्छिक आपातकालीन चिकित्सा सेवा संगठन है। यह पूरे इजरायल में सबसे तेज एवं निशुल्क आपातकालीन चिकित्सा सेवा प्रदान करता है। इजरायल में इसके चार हजार से अधिक स्वयं सेवक हैं, जो 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान करते हैैं। अनूठी जीपीएस तकनीक और प्रतिष्ठित एंबुलेंस की मदद से औसत तीन मिनट में और मेट्रोपालिटन क्षेत्रों में डेढ़ मिनट में एंबुसाइकल्स पहुंच जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button