PoliticsUttarakhand

महेन्द्र ंिसह नेगी गुरू जी के नेतृत्व में लगभग 400 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

युवा शक्ति का समर्थन कांग्रेस के हाथ के साथ:- गणेश गोदियाल

देहरादून। आज उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी मुख्यालय देहरादून में रायपुर विधानसभा से लगभग 400 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। बडी़ संख्या में  महेन्द्र सिंह नेगी गुरू जी के नेतृत्व में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति में आस्था एवं विश्वास जताया। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत, कांग्रेस का पारम्परिक पटका पहनाकर एवं माला पहनाकर किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने भी कार्यक्रम में सम्मिलित होना था लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित परिवार के नये सदस्यों को टेलीफोन के जरिये स्वागत करते हुए संदेश दिया एवं मार्गदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने  महेन्द्र नेगी जी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मिलित हुए युवाओं से अपेक्षा की कि वह प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करेगें।  गोदियाल ने कहा कि आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की हर सीट महत्वपूर्ण है ऐसे में रायपुर से युवा साथियों का जो समर्थन आज कांग्रेस पार्टी को प्राप्त हो रहा है वह अपने आप में दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा। गोदियाल ने अपने वक्तव्य में कांग्रेस में सम्मलित हुए युवाओं को मार्गदर्शन देते हुए एकजुटता का पाठ पढाया और कांग्रेस की रीति नीतियों से अवगत कराया।  गोदियाल ने कहा कि आज यदि कोई वर्ग इस प्रचंड बहुमत की सरकार से सबसे ज्यादा प्रभावित है तो वह प्रदेश का युवा है।  गोदियाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार वालों ने प्रदेश के युवाओं के साथ छल एवं कुठाराघात किया है। रोजगार के सभी जरिये पिछले साढ़े सालों में बंद कर दिये गये। प्रचण्ड बहुमत के बाद तीन तीन मुख्यमंत्री बदले गये और तीनों ने रोजगार के मामले में युवाओं से झूठ बोला भ्रामक आंकड़े जिसकी सहायता से दूर दूर तक कोई वास्ता नही था वह परोसे गये।
युवाओं को संबोधित करते हुए महेंद्र  सिंह नेगी ने कहा कि आज भाजपा की चाहे केन्द्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार दोनों ही जुमले बाज साबित हुए। चुनाव के दौरान किये गये वादों को सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा पूरी तरह से अनदेखा कर देती है। श्री महेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल जी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सैकड़ों की संख्या में जो युवा आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा है वह अपने मन वचन व क्रम से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध एवं समर्पित है। श्री नेगी ने कहा कि यह सभी युवा वयस्क है और अच्छा बुरा समझते हैं। ऐसे में यह सभी पूरी निष्ठा से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में मुख्यतः राजकुमार जायसवाल, शीषपाल सिंह बिष्ट, मथुरादत्त जोषी जी ने किया इनके अलावा प्रदेष महामंत्री श्रीमती गोदावरी थापली, प्रदेश प्रवक्ता राजेष चमोली, पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई श्याम सिंह चैहान, आदि भी उपस्थित थे। कांग्रेस परिवार की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिला षिक्षा अधिकारी जगदीष सिंह अधिकारी, एड0 देवेष, पार्षद प्रत्याषी, एड0 प्रभात बिष्ट, रवि धीरवाण, संतोष रावत, एड0 विवेक रावत, पूर्व बीडीसी  सतपाल, विवके नेगी, संदीप राणा, उपाध्यक्ष डीएवी पारितोष उपाध्याय, मुकेष गैरोला, वीर सिंह ज्वाडी, अजय भटट, भाजपा वार्ड अध्यक्ष हिमान्षु नेगी, मुकेष पयाल, सुभाष रमोला, योगेन्द्र सोंलकी, संजेष कपूर, विपिन जोषी, कपिल बिष्ट, काला प्रजापति, राहुल रावत, मंयक राणा, सौरभ उनियाल, जय नेगी, अमन प्रजापति , दीवाकर जोषी, करण सिंह, विरेन्द्र सोलंकी, बिटटू प्रजापति, आदि भारी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button