National

मां को गुडबाय का मैसेज, गर्लफ्रेण्ड से मुलाकात, और अंत में किया सुसाईड

पटना । तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो पुल (ब्रिज) की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे ऊफनती गंगा में समा गई। मंगलवार की सुबह पटना के गांधी ब्रिज पर हुई इस घटना की गुत्‍थी अब सुलझती नजर आ रही है। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुसाइड की घटना थी। पटना के एक किशोर ने अपनी मां को गुड बाय का इमोशनल मैसेज दिया और अपनी गाड़ी को ऊफनती गंगा में डुबो दिया। हालांकि, घटना के तीसरे दिन तक न तो गाड़ी मिली है, न ही शव और पिता ने भी गाड़ी मिलने तक बेटे के सुसाइड को मानने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह एक उजले रंग की स्कॉर्पियो हाजीपुर से पटना आते वक्‍त महात्‍मा गांधी ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में गिर गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला, लेकिन इसमें गाड़ी का नंबर या उसमें सवार लोगों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। घटना के दिन ही पटना के कंकड़बाग निवासी विपिन कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनका बेटा आदर्श उनकी उजली स्कॉर्पियो लेकर गायब हो गया है। पुलिस अनुसंधान में ज्ञात हुआ कि यह गाड़ी उस सुबह महात्मा गांधी ब्रिज की ओर गई थी।

मां को किया था ‘गुड बाय’ मैसेज खास बात यह कि आदर्श ने घटना की सुबह तीन बजे घर से निकलते ही मां को वॉट्सएेस मैसेज किया था। मैसेज में लिखा था, ‘बाय मॉम, मेरे लिए मत रोना।’ पुलिस के अनुसार सुबह तीन बजे घर से निकलने के बाद आदर्श बुद्धा कॉलोनी में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने भी गया था।
गर्लफ्रेंड से हुई थी अनबन  पुलिस को इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला। वह बुद्धा कॉलोनी में रहने वाले वकील की बेटी है। मंगलवार की भोर 3:16 बजे आदर्श कंकड़बाग के पीसी कॉलोनी स्थित घर से निकला था। लड़की भी सुब‍ह में घर से निकलकर उसकी गाड़ी में बैठ गई थी। दोनों बात करते हुए इनकम टैक्स की तरफ जा रहे थे।  इसी दरम्यान किसी बात को लेकर अनबन हुई। आदर्श ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी और 140 किलोमीटर की रफ्तार से बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हुई।
कार में एक लड़का और था, जो उसकी गर्लफ्रेंड के घर के आसपास रहता है। आदर्श ने उसे कार से उतार दिया और, फिर गर्लफ्रेंड को उसके घर छोडऩे चला गया। वहां से वह बांसघाट के रास्ते गांधी सेतु के लिए रवाना हुआ था।
पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से बात की, लेकिन घटना की जानकारी मिलने के बाद वह रो रही है। किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हुई थी, इसके बारे में ज्यादा स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस त्रिकोणीय प्रेम संबंध को बिंदु मानकर तफ्तीश में जुटी है। गर्लफ्रेंड की मां बार-बार बयान बदल रही है।
गाड़ी मिलने तक पिता को नहीं सुसाइड पर विश्‍वास  पुलिस की मानें तो आदर्श ने सुसाइड की नीयत से अपनी स्‍कॉर्पियो  गंगा में गिरा दी। पुलिस इसके पीछे गर्लफ्रेंड से अनबन को कारण बता रही है। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज आदर्श के पिता को दिखाया है, लेकिन वे बेअे के सुसासइड को मामने के लिए तैयार नहीं हुए। उनके अनुसार जबतक गाड़ी नहीं मिल जाए, वे इस बात को नहीं मान सकते।

नदी में खोज जारी बहरहाल, घटना स्‍थल पर स्‍कॉर्पियो व उसके सवार की खोज जारी है। गंगा में इन दिनों पानी बढ़ा हुआ है। घटना स्‍थल पर नदी की गहराई 60 फीट से अधिक है। नदी में पानी के तेज बहाव व गहराई के कारण खोजबीन मुश्किल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button