News UpdatePoliticsUttarakhand

लोकसभा एवं निकाय चुनाव को मद्येनजर रखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने वार्ड अध्यक्षों एवं महानगर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक की आयोजित

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी देहरादून की अध्यक्ष उर्मिला थापा की अध्यक्षता में आज दिनांक 16 दिसम्बर 2023 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में लोकसभा एवं निकाय चुनाव को मद्येनजर रखते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने वार्ड अध्यक्षों एवं महानगर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की।

          इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि लोकसभा एवं निकाय चुनाव नजदीक है। आप सबको भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार के कुशासन में हो रहे भ्रष्टाचार, महंगाई, महिलाओं व दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लगभग 10 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है, परन्तु लगातार महंगाई में बढोतरी कर देश की जनता के साथ अन्याय किया गया है। उन्होंनंे कहा कि देश की प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास पर चोट करते हुए अपने इस कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।

        ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखण्ड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना थी जिसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए थी। जो कि इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक नजीर साबित होती। परन्तु आज तक उनके परिजनों को न्याय नही मिल पाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। भाजपा सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।

      उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यकाल में पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार वृद्धि से आम जरूरत की चीजों के दामों में कई-कई गुना वृद्धि के कारण आम जन पीड़ित है। मंहगाई की मार से पीड़ित जनता के ऊपर रसोई गैस सिलेण्डर के दाम 1,150 रूपये पार कर चुकी हैं। इस मंहगाई का बोझ ने आम आदमी के जीने की राह को कठिन बना दिया है। यह सरकार आम जनता की न होकर देश की कुछ चुनिंदा लोगों की होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर उनके पेट पर लात मारने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है तथा मंहगाई के नाम पर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनके सहयोगी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित व पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी के साथ उसके हर दुःख-दर्द में खडी है तथा उसकी लडाई सड़क से लेकर सदन तक लडती रहेगी।

महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला थापा ने कहा हम सबको कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करना है। कांग्रेस ही एक ऐसे पार्टी है जो सर्वधर्म संभाव का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा व निकाय चुनाव में दमखम के साथ पार्टी के लिए काम करंेगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खॉन, आशा शर्मा डोबरियाल, चन्द्रकला नेगी, सुशीला शर्मा, शिवानी थपलियाल, अमृता कौशल, अनुराधा तिवाडी, संगीता गुप्ता, उषा चौहान पार्षद, अनिला दास, गायत्री, शकुन्तला, निर्मला, कृष्णा नेगी, मंजू पंवार, सायरा बानों, रामप्यारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button