National

क्या कांग्रेस ने राजनीति करने के अलावा संकट काल में किसी की मद्द भी की हैः-शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली। कोरोना प्रबंधन को लेकर पिछले कुछ दिनों से विपक्षी दल कांग्रेस के आरोपों को नजरअंदाज कर रही भाजपा वे अब पलटवार किया है। पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सीधे सीधे शब्दों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा कि राजनीति के अलावा क्या संकट में किसी की मदद भी की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के तौर पर भाजपा रोजाना पांच करोड़ लोगों को खाना खिला रही थी। यह लोगों को भूख मिटाने का वक्त है। आंसू पोछने का वक्त है लेकिन कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही है। यह आचरण शर्मनाक है।

कांग्रेस ने हमेशा से यही राजनति की  कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद सोनिया गांधी ने भाजपा पर सांप्रदायिकता का आरोप लगाया था। पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान में शाहनवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश को इकट्ठा कर सार्थक लड़ाई लड़ रहे हैं। कोरोना वायरस के इलाज में या मदद में किसी की जाति या धर्म के बारे में नहीं पूछा जा रहा है, लेकिन सोनिया गांधी सांप्रदायिकता तलाश रही हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने हमेशा से यही राजनीति की और अब उनकी और कांग्रेस की आखें हर किसी में सांप्रदायिकता ही देखती है। कांग्रेस इससे ग्रसित हो गई है।

संकट के समय कांग्रेस सिर्फ आलोचना में जुटी शाहनवाज ने कहा कि बैठक में सोनिया को अपने नेताओं से अपील करनी चाहिए थी कि परेशान लोगों की मदद करें। क्या वह बताएंगी कि अब तक कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने कितनों की मदद की। प्रधानमंत्री देश के सभी मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं से भी संवाद कर रहे हैं। लोगों से संवाद कर रहे हैं ताकि एकजुटता रहे लेकिन कांग्रेस सिर्फ आलोचना में जुटी है। शाहनवाज ने कहा कि भाजपा पूरी एकाग्रता से कोरोना से जूझने में लगी है और इसीलिए कांग्रेस की आलोचनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा था। लेकिन अगर कांग्रेस की अध्यक्ष भी भटक जाएं तो भाजपा का कर्तव्य है कि उन्हें एक बार सही रास्ता चुनने की सलाह दे। देश कांग्रेस के आचरण को देख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button