Uttarakhand

किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन और बाजार बंद

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में देहरादून  बंद  और चक्का जाम किया गया जिसमें उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  सुशील राठी  के नेतृत्व में प्रदेश किसान कांग्रेस  कमेटी  से जुड़े सभी पदाधिकारी और  कार्यकर्ता घंटाघर देहरादून के समीप एकत्रित हुए जहां से  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में  पलटन बाजार में जाकर व्यापारी भाइयों से निवेदन किया कि किसानों की शान में भारत बंद के तहत आप अपने प्रतिष्ठानों को बंद करें और आग्रह किया कि आज बाजार बंद है देश के अन्नदाता किसान भाइयों की शान में बाजार बंद है और बाजार बंद कराया गया
      किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे हैं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री  सुशील राठी ने व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर आग्रह किया कि आज आप अपने प्रतिष्ठानों को किसानों के सम्मान में बंद रखें काफी हद तक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया और देहरादून उत्तराखंड में भारत बंद का सफल  रहा और बढ़-चढ़कर व्यापारियों ने दुकानदारों ने भारत बंद को समर्थन दिया विभिन्न संगठनों ने  सामाजिक संगठनों ने बंद को सफल बनाने में सहयोग किया और किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए देश के अन्नदाता के रूप में किसानों के सम्मान में अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने में ही बेहतर समझा सभी लोगों ने मिलकर किसान भाइयों की आवाज को पुरजोर तरीके से बल देने का काम किया और किसानों के दुख दर्द को उठाया और भाजपा की केंद्र सरकार मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए किसानों की मांगों को मानने के लिए प्रदर्शन भी किया गया
       वही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घंटाघर के चारों तरफ चक्का जाम कर दिया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे जिसके काफी देर तक चक्काजाम और सभी कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को मानने के लिए और तीनों काले कानून को वापस लेने के लिए किसानों की आवाज को बुलंद किया भारत बंद सफल रहा  घंटा घर पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रीतम सिंह जी  और उत्तराखंड किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी जी राजकुमार पूर्व विधायक जी विकास चौहान  प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेश जिला अध्यक्ष पछवा दून राशिद पहलवान गीता राम जयसवाल  संजय  कुमार  गुलफाम मोहम्मद गुलफाम गगन झाझर  कुलवंत शौकीन दिलबीर  Butwal मनीष पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button