National

खुशखबरी : दिल्ली से मुंबई के बीच चलेगी एक और राजधानी ट्रेन

नई दिल्‍ली। दिल्ली से मुंबई के बीच एक और राजधानी चलाने की तैयारी है। ट्रेन का टाइम टेबल तैयार कर लिया गया है और अगले कुछ दिनों में इसे चलाने की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले दो और राजधानी नई दिल्ली से मुंबई के बीच चलती है। नई राजधानी ट्रेन का नंबर 22221/22222 होगा। 19 जनवरी को रेलमंत्री पीयूष गोयल सीएसटी मुंबई से इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

यह है रूट  नई राजधानी हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट-भोपाल के रास्ते मुंबई सीएसटी (छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) के बीच चलेगी। लंबा रूट होने के कारण ट्रेन को मुंबई पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा।

लंबे रूट के कारण समय ज्‍यादा लेगी नई राजधानी  20 घंटे 15 मिनट में यह मुंबई से दिल्ली के बीच का सफर पूरा करेगी। जबकि मुंबई राजधानी 15.50 मिनट और अगस्त क्रांति राजधानी 16.54 घंटे में दिल्ली से मुंबई की दूरी तय करती है। अधिकारियों का कहना है कि इस समय सप्ताह में एक दिन हजरत निजामुद्दीन से मुंबई एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) के बीच वातानुकूलित एक्सप्रेस चलती है।

हजरत निजामुद्दीन से मुबंई  इसी ट्रेन को राजधानी एक्सप्रेस में बदलने की योजना है। यह सप्ताह में दो दिन चलेगी। हजरत निजामुद्दीन से नई राजधानी एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्तपितवार और रविवार को अपराह्न 3.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे सीएसटी मुंबई पहुंचेगी।

मुबंई से निजामुद्दीन  वापसी में मुंबई सीएसटी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को अपराह्न 2.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव कल्याण, नासिक, जलगांव, भोपाल, झांसी व आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button