Uttarakhandसिटी अपडेट

धरोहर संस्था ने जरूरतमंद लोगों को भोजन व दूध बांटा

देहरादून। धरोहर संस्था द्वारा भूखों को भोजन पंहुचाने हेतु चलाये जा रहे मिशन अन्नपूर्णा के ग्यारहवें दिन भी लगभग 400 भूखे असहाय लोगों को भोजन वह दूध बांटा गया। इस दौरान आज धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भी मिशन अन्नपूर्णा का निरीक्षण कर संस्था के साथ गरीब मजदूरों को खाने के पैकेट व बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दूध बांटा। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर सरकार बहुत सजग है। सरकार व संस्थाओ के प्रयासों से हर मजदूर व गरीब को भोजन मिले ऐसे प्रयास लगातार किये जा रहे हैं।
  इस दौरान मिशन अन्नपूर्णा के संयोजक युवा पत्रकार व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष ममगाईं ने बताया कि धरोहर संस्था द्वारा ष्मिशन अन्नपूर्णा पिछले 11 दिनों से निरंतर चलाया जा रहा है। देश में आपातकाल के कारण लाखों गरीब मजदूर वर्ग भूखा सो रहा है। महामारी की समाप्ति तक इन्हें भोजन दिया जायेगा। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक रात छेत्र में कोई असहाय भूखा न सोये, इसलिए निरंतर यह छोटा सा प्रयास अनवरत रूप से  चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन 400 से 500 खाने के पैकेट, छोटे बच्चो व गर्भवती महिलाओं को दूध बांटा जाता है। क्षेत्र में अनेकों छोटे व गर्भवती महिलाओं की दयनीय स्थति को देखते हुए दूध की विशेष व्यवस्था रहती हैं। यह व्यवस्था केलाशपुर, वनविहार, पिथुवाला, ऋषिविहार, क्लेमेंटटाउन आदि में पुलिस प्रशासन की मदद से पहुचाई जाती है। जिसमे प्रशासन का विशेष सहयोग मिलता हैं। इसमें भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी रोहित कुमार, रविंद्र कुमार, विपिन पाल, पवन दिवाकर, नीरू दिवाकर ,पंकज चैधरी आदि का विशेष सहयोग रहता है।
—————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button