Uttarakhand

जिलापंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की मधु चैहान व कांग्रेस की अंजीता पंवार ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। जिला पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों एवं क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों के पदों पर नामांकन एवं नाम निर्देशन पत्रों की जांच के पश्चात अध्यक्ष जिला पंचायत पद हेतु दो उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया है जिसमें भाजपा प्रत्याशी मधु चैहान एवं कांगे्रस प्रत्याशी अंजीता पंवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया। उपाध्यक्ष पद हेतु श्याम सिंह पुण्डीर निर्विरोध निर्वाचित हुए। जनपद में प्रमुख पद हेतु 22, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 26 एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 31 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें विकाससखण्ड चकराता से प्रमुख पद हेतु 5, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख हेतु 2 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। विकासखण्ड कालसी से प्रमुख पद हेतु 3, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 3 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 3 नाम निर्देशन पत्र बिक्री हुए। विकासखण्ड विकासनगर से प्रमुख पद हेतु 3, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 4 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 4 नाम निर्देशन पत्र बिक्री हुए। विकासखण्ड सहसपुर से प्रमुख पद हेतु 3, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 8 तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 11 नाम निर्देशन पत्र बिक्री हुए। विकासखण्ड रायपुर से प्रमुख पद हेतु 2, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2, कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2 नाम निर्देशन पत्र बिक्री हुए। विकासखण्ड डोईवाला से प्रमुख पद हेतु 6, ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 7, कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 9 नाम निर्देशन पत्र बिक्री हुए। विकासखण्ड चकराता से प्रमुख पद हेतु 2 , ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 1 , कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 1 , नामांकन पत्र दाखिल किये गये। कालसी से प्रमुख पद हेतु 3 , ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2 , कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2 , नामांकन पत्र दाखिल किये गये। विकासनगर से प्रमुख पद हेतु 2 , ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 3 , कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2 , नामांकन पत्र दाखिल किये गये। सहसपुर से प्रमुख पद हेतु 1 , ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 4 , कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 4 , नामांकन पत्र दाखिल किये गये। रायपुर से प्रमुख पद हेतु 2 , ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2 , कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 2 नामांकन पत्र दाखिल किये गये। खबर लिखे जाने तक एआरओ डोईवाला द्वारा कन्ट्रोलरूम को उपलब्ध कराई गयी जानकारी के अनुसार डोईवाला से प्रमुख पद हेतु 2 , ज्येष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 3, नामांकन दाखिल हुए तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 6 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं, जिनमें 4 सही पाये गये हैं तथा 2 नामांकन पत्र पर संदेह होने के कारण आयोग को रेफर किये गये है, आयोग से निर्णय प्राप्त होने के पश्चात कनिष्ठ उप प्रमुख पद के नामांकन दाखिल होने की सही जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 4 नवम्बर 2019 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पद हेतु 6 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सांय 3 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तत्काल बाद। इस प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतदान 7 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक तथा मतगणना मतदान समाप्ति के तत्काल बाद प्रारम्भ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button