News UpdateUttarakhand

जन विकास मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

ऋषिकेश। उत्तराखंड जन विकास मंच ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के जरिए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।
रविवार को परशुराम चैक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कबीना मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने तिरंगा रैली के साथ लोगों को अपने घर पर देश की आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है। स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान परशुराम चैक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा हरिद्वार मार्ग, तिलक मार्ग, दून रोड आदि क्षेत्रों से होते हुए त्रिवेणी घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर मंच अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राहुल मनमीत, पवन शर्मा, राजीव कालड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, अमित चैधरी, दिनेश गुसाईं, हैप्पी गावड़ी, देवेंद्र बेलवाल, केके लाम्बा, ऋषि पोखरियाल, प्रदीप गुप्ता, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, कपिल गुप्ता, रवि शर्मा, शम्भू पासवान, जितेंद्र अग्रवाल, सुभाष शर्मा, राकेश थपलियाल, कुँवर सिंह, अजय कल्याण, भूपेंद्र राणा, जतिन जाटव, राजेन्द्र पाल, नीटू शर्मा, गिरीश नौटियाल, मनीष बिजल्वाण, मनीष मौर्य, गणेश बिजल्वाण, राजू बर्थवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button