News UpdateUttarakhand

सावन की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक प्रतिबंधित, गंगा स्नान पर भी रोक  

हरिद्वार। कोरोना को देखते हुए हरिद्वार में पुलिस-प्रशासन ने सावन की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक को भी प्रतिबंधित कर दिया है। स्थानीय श्रद्धालु भी शिवालयों में नहीं जा पाएंगे और न ही गंगा घाटों पर स्नान कर पाएंगे। पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही पहले से सील प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस और पीएसी को सतर्कता बरतने को कहा गया है। वहीं, दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचीं साध्वी प्राची को भी पुलिस ने बाहर से ही लौटा दिया।
जिला प्रशासन पहले ही सोमवार को पड़ने वाले सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान पर रोक लगा चुका है। इसके तहत बाहरी प्रदेशों के साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए स्नान प्रतिबंधित है। अब सावन की महाशिवरात्रि पर आम श्रद्धालुओं के लिए शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक पर भी रोक लगा दी गई है। कोई भी श्रद्धालु शिवालयों तक नहीं पहुंच पाएगा। सभी शिवालयों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। शिवालयों और अन्य मंदिरों में केवल पुजारी ही पूूजा पाठ कर सकेंगे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि जिले में रविवार को लॉकडाउन के चलते जलाभिषेक को प्रतिबंधित किया गया है। जलाभिषेक का मुहूर्त सोमवार सुबह तक है, लेकिन सोमवार को भी जलाभिषेक की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सप्तऋषि चेक पोस्ट के साथ सीमा पर तैनात फोर्स को मुस्तैद रहने को कहा गया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र समेत अन्य गंगा घाटों पर भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा ताकि धारा 144 का उल्लंघन न होने पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button