crimeUttarakhand

IPL मैच में सट्टा लगाने वाले सट्टा गिरोह के दो सदस्य मय नगदी, मोबाईलों, लैपटाप व अन्य सामान सहित गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार जनपद देहरादून में समस्त अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान चलाये जा रहे हैं। अभियान के क्रम में  पुलिस अधीक्षक नगर  व  क्षेत्राधिकारी नगर/डालनवाला  के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम व थाना डालनवाला टीम द्वारा कल दिनांक 21.04.2021 को ई0सी0 रोड़ के ऊपरी मंजिल  के बिल्डिंग के ऊपरी मंजिल से समय 23.30 बजे दो अभियुक्तों को IPL मैच में online सट्टा खिलाते हुए मय नगदी, मय मोबाईलो, लैपटाप, व सट्टा सम्बन्धी अन्य सामाग्री सहित गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना डालनवाला में मु0अ0सं0- 92/21, धारा 3/4 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कराया गया है जिन्हें आज बाद आवश्यक कार्यवाही मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
 *विवरण पूछताछः-*
      अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग मुज्जफरनगर उ0प्र0 के रहने वाले हैं तथा हम IPL मैच के हर सीजन में online लोगों को सट्टा खिलाते हैं तथा जगह बदल-बदल कर online सट्टे का काम करते हैं। इस सीजन में हम लोग यहा देहरादून में आकर IPL का online सट्टा खिला रहे थे तभी आप लोगों ने हमें पकड़ लिया। हमारा सट्टे का ज्यादातर काम व्दसपदम होता है, तथा हमारा हमारे ग्राहको से wifi  के माध्यम से सम्पर्क होता है। जिससे हम उनका पैसा सट्टे में लगाते हैं।
 *नाम व पता अभियुक्तगण:-*
1. विकास अरोड़ा पुत्र रमेश कुमार नि0 गली न0 -13 वर्मा पार्क, गांधी कालोनी निकट गो गोल धाम मंदिर मुज्जफरनगर उ0प्र0।
2.  विशाल बंसल पुत्र श्रवण कुमार नि0 40 बी, सुभाष नगर, गांधी कालोनी , मुज्जफरनगर उ0प्र0।
 *बरामद माल-*
1. 43300/रूपये नगद।
2. एक LED 43 इंच।
3. नोकिया wifi राटर।
4. 12 मोबाईल फोन अलग-अलग कम्पनी।
5. एक लिनोवा कम्पनी का लैपटाप।
6.  Asis Bank  की स्वैप मशीन।
7. एक कैल्कूलेटर।
8.  05 visa कार्ड।
9. 02 मास्टर कार्ड।
10. Paytm cash back कार्ड।
11. Airtel 4G wifi डोंगल।
12. 03 डायरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button