News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में दिया सांकेतिक धरना

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने केंद्र में भाजपा शासित राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों को समाप्त करने व सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की साजिश के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिया। धरने में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लगातार जनविरोधी नितियां अपना रही है। जिससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरा पैदा हो गया है। देश का आम आदमी लाॅकडाउन के बाद से आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है। लोगों का रोजगार छिन गया है। किन्तु इस सरकार को इसकी कोई परवाह नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनविरोधी नितियों को कतई बर्दाश्त नही करेगी। केन्द्र सरकार की हर जनविराधी निति का सडकों पर उतरकर खुला विरोध किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, इंटेक के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, लालचन्द शर्मा, अजय सिंह, गरिमा दसोनि,अनिल कुमार, विनोद कवि, एपी अमोली, अशोक शर्मा, लेखराज, वीरेंद्र नेगी, नीरज भंडारी, पंकज क्षेत्री, गोपी सुदी एवं अशोक चैधरी वरिष्ठ जन रहे मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button