News UpdateUttarakhand

धर्मपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार को मिल रहा भारी जनसमर्थन

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार भाजपा और कांग्रेस की गणित बिगाड़ते दिखाई दे रहे हैं। जिससे दोनों मुख्य राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। वीर सिंह पंवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर प्रचार में जुटे हैं। प्रचार में ढोल दमाऊं और मस्कबीन की थाप पर मतदाताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पंवार अपने चुनाव निशान बल्ले से चौके-छक्के लगा रहे हैं। क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन उनके उत्साह को और बढ़ा रहा है।
जहां भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली पिछले पांच साल में सड़कों के गड्डे तक नहीं भर पाये। वे लोगों की नाराजगी जगह-जगह झेल रहे हैं। पहाड़ी मतदाता उनसे खासे नाराज हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की क्षेत्र में सक्रियता अभी दो माह से दिखाई दी। वहीं वीर सिंह पंवार लगातार पिछले दस सालों से क्षेत्र में सक्रिय रहे। लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा दिखाई दिये। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में काम करते रहे, उनके व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। कोरोना काल में जो उन्होंने लोगों की सेवा की, उनके द्वारा पांच अनाथ लड़कियों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी ली गई है। साथ ही बंजारावाला के राजेंद्र विहार में मंदिर के लिए भूमि दान कर उस पर एक भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है। वीर सिंह पंवार के समर्थन में जिस तरह मातृशक्ति और युवा शक्ति जनसंपर्क कर रहे हैं लोग जगह-जगह बैठकें करा रहे हैं। कई क्षेत्रों में तो भाजपा कैडर भी उनके साथ खुलकर सामने आ रहा है। उससे विनोद चमोली के लिए दिक्कतें आ सकती हैं। आज उन्होंने कई जगह जनसंपर्क के साथ बैठकें कर अपने पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button