Sports

ICC Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए

नई दिल्ली। ICC Cricket World Cup 2019 England vs Afghanistan: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने छक्कों का एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इयोन मोर्गन पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते है वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इयोन मोर्गन से पहले क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप 2015 में एक मैच में 16 छक्के लगाए थे। क्रिस गेल के अलावा रोहित शर्मा भी एक मैच में 16 छक्के जड़ चुके हैं। लेकिन, अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के 24वें मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अफगानी कप्तान गुलबदीन नईब की गेंद पर अपनी पारी का 17वां छक्का लगाते ही एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हालांकि, इसके अगले ही गेंद पर वे एक और छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। इयोन मोर्गन इस वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इयोन मोर्गन ने 57 गेंदों में शतक ठोका है, जिसमें 3 चौके और 11 छक्के शामिल थे। इयोन मोर्गन ने अपनी इस पारी में 17 छक्के और 4 चौकों की मदद से 71 गेंदों में 148 रन बनाए।

वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

इयोन मोर्गन 17 छक्के

रोहित शर्मा 16 छक्के

एबी डिविलियर्स 16 छक्के

क्रिस गेल 16 छक्के

शेन वॉटसन 15 छक्के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button