AdministrationUttarakhand

हडको में राजभाषा पखवाडे का शुभारम्भ

देहरादून। हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेन्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (हडको), भारत सरकार का उपक्रम, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा राजाभाशा पखवाडे का आयोजन दिनांक 1 से 15 सितम्बर, 2021 तक किया  जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न हिंदी प्रचारक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।  हडको मुख्यालय द्वारा भी राजाभाशा पखवाडे का षुभारम्भ किया गया जिसमें हडको श्री कामरान रिज़वी, आईएएस, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, हडको, श्री एम. नागराज, निदेशक कॉर्पोरेट प्लानिंग, श्री डी. गुहान, निदेषक-वित्त, उपिन्दर कौर, महाप्रबंधक (राजभाशा), डॉ. रेखा चन्दोला, प्रबंधक (राजभाशा) एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों ने आनलाईन जूम के माध्यम बैठक में प्रतिभाग लिया।

      हडको क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा इस का शुभारम्भ आज दिनांक 01.09.2021 से किया गया, जिसमें विषेश अतिथि श्री दीपक जोषी, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ, देहरादून एवं श्री अनिल सती, सचिव, पी.आर.एस.आई., उत्तराखण्ड चेप्टर द्वारा किया गया।

      हडको क्षेत्रीय प्रमुख श्री संजय भार्गव द्वारा स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि हडको क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून अधिक से अधिक कार्य हिंदी में कर रहा है जिसके कारण गत वर्श में गृह मंत्रालय, भारत सरकार, राजभाषा विभाग के अंतर्गत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास-2) से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

      जोशी द्वारा राज्य सरकार में हिन्दी पत्राचार एवं हिन्दी में कार्य करने के अपने अनुभवों को साझा किया तथा अपने गूढ विचारों से अवगत कराया कि हिन्दी में कार्य करना सहज-सरल है, मात्रभाशा होने के कारण हिन्दी में कार्य करना और भी आसान हो जाता है।

      अनिल सती, सचिव, पी.आर.एस.आई., उत्तराखण्ड द्वारा राजभाशा हिंदी में किए जा रहे कार्यों पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए अवगत कराया कि डिजीटल मीडिया द्वारा भी हिन्दी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करने का अनुरोध किया गया।

      बलराम सिंह चौहान, उप प्रबंधक(आई.टी.) /हिन्दी नोडल अधिकारी(राजभाशा) ने अवगत कराया कि हडको क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 100 प्रतिषत कार्य हिन्दी में किया जा रहा है साथ ही पखवाडे दौरान किए जा रहे प्रचारक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का व्यौरा दिया।

अंत में श्री अषोक कुमार लालवानी, संयुक्त महाप्रबंधक(वित्त) द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुरोध किया तथा विषेश अतिथि श्री दीपक जोषी एवं श्री अनिल सती को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

    उपरोक्त बैठक में  विवेक प्रधान, उप प्रबंधक(परियोजना),  जगदीष चन्द्र पाठक, सहायक प्रबंधक(वित्त)/नोडल सहायक(राभा),  वामषी एवं सुश्री कीर्ति राणा, प्रषिक्षु प्रबंधन(वित्त),  डी.एन. भट्ट,  रविन्द्र कुमार एवं प्रताप लाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button