News UpdateUttarakhand

गुरुद्वारा नेहरू कॉलोनी के प्रधान रतरा एवं महासचिव रणजीत सिंह चुने गए

देहरादून। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब नेहरू कॉलोनी की आमसभा में अरविंद सिंह रतरा को प्रधान एवं रणजीत सिंह को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया।
महासचिव रणजीत सिंह ने आए हुए सदस्यों का स्वागत करते हुए सदस्यों का अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में गुरुद्वारा साहिब की धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब के ऊपरी मंजिल में टीन शैड डाला जा रहा है। लॉक डाउन में बेरोजगार हुए दिहाडीदारों एवं जरूरतमंदों के लिए लगातार लंगर सेवा चलती रही। गुरुद्वारा साहिब का लेखा जोखा पढ़कर सुनाया गया कि बैंक में 11 लाख रुपए जमा है एवं एक लाख की व 10 हजार की एफडी एवं नगद 2,985 रुपए हैं। अन्य चयनित सदस्यों में अमरजीत सिंह अटवाल उप प्रधान, सह सचिव पद पर बलदीप सिंह, कोषा अध्यक्ष पद पर , गुरु चरण सिंह स्टोर इंचार्ज पद पर, हरजीत सिंह एवं ऑडिटर पद पर राजकुमार नारंग निर्विरोध 5 साल के लिए चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को गुरु घर से सपोरे देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button