News UpdateUttarakhand

थराली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे गुड्डू लाल ने ली समर्थकों संग आप की सदस्यता

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ रहा है और पार्टी आगामी चुनावों को देखते हुए लगातार अपना संगठन मजबूत करने में लगी हुई है। आज आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के  प्रदेश कार्यालय में, थराली विधानसभा से 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके ,निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डू लाल को आप पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई ,जो मोदी लहर के बावजूद भी 2017 के चुनावों में 7088 वोट पाने में कामयाब रहे थे। गुड्डू लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे चुके हैं। उन्होंने नंदप्रयाग – घाट डेढ़ लेन सड़क आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 3 महीने तक आंदोलन में संघर्ष किया। इस संघर्ष को आगे बढाते हुए भूख हड़ताल के साथ उन्होंने घाट से देहरादून तक 250 किमी की पदयात्रा की, जिसके आगे सरकार को झुकने पर मजबूर होना पडा।
आज उन्हें आप पार्टी कार्यालय में कर्नल कोठियाल ने विधिवत आप पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कई अन्य लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि, पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है। लोग आज आप पार्टी की नीतियों से लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इन 20 सालों में जनता कांग्रेस और बीजेपी से पूरी तरह ऊब चुकी है। इन 20 सालों में दोनों ही दलों की प्रदेश में सरकारें रही हैं ,लेकिन दोनों ही दलों ने प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा,रोजगार,स्वास्थय,बिजली,पानी जैसे ज्वलंत मुद्दे  मुंह बाए खडे हैं लेकिन सरकारों का इन 20 सालों में इस ओर कभी ध्यान नहीं गया। जब से आप पार्टी ने प्रदेश में दस्तक दी है,तब से ही दोनों राजनीतिक दल काम की राजनीति करने के लिए अब मजबूर हो गए हैं। आप की सदस्यता लेने के बाद गुड्डू लाल ने कर्नल कोठियाल और आम आदमी पार्टी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, आप पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखकर ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वो दूरस्थ क्षेत्र से हैं ,जहां आज भी प्रदेश अलग होने के बावजूद भी कई मूलभूत समस्याओं का अभाव है। पहाड में शिक्षा,रोजगार,पलायन जैसे मुद्दे आज भी गंभीर बने हुए हैं जिनको लेकर सरकारों ने कोई काम नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आप पार्टी की नीतियों पर पूरा भरोसा है और यही भरोसा उन्हें पार्टी में खींच लाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, उन्हें पार्टी के टिकट की लालसा नहीं है,वो समाजसेवी हैं और समाजसेवा के लिए जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी उसे वो बखूबी निभाएंगे। इसके साथ ही यूकेडी छोड आप पार्टी की सदस्यता लेने के बाद किशोरी नंदन डोभाल ने भी  कर्नल कोठियाल और आप पार्टी में शामिल होने पर उनका आभार जताया । उन्होंने कहा कि, वो काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालो में किशोरी नंदन डोभाल ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व केंद्रीय उपाध्यक्ष यूकेडी, गुड्डू लाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य चमोली व पूर्व विधायक प्रत्याशी थराली विधानसभा, महेंद्र सिंह, दली राम, जशपाल राम समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button