News UpdateUttarakhand

सरकार ने नगर निकायों के लिए सदस्य नामित किए

देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सदस्यों को नामित किया गया है। सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली ने नामित सदस्यों की अधिसूचना जारी की है। शहरी विकास विभाग ने पहले चरण में आठ नगर निगम, 37 नगर पंचायतों और 40 नगर पालिकाओं में 186 सदस्यों को नामित करने की अधिसूचना जारी की है।
इसमें नगर निगम देहरादून में 20, हरिद्वार में 12, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश, काशीपुर, कोटद्वार व रुड़की नगर निगम में आठ-आठ सदस्य नामित किए गए हैं। वहीं, प्रदेश के 37 नगर पंचायतों में एक-एक सदस्य और 40 नगर पालिकाओं में कुल 58 सदस्यों को नामित किया गया है। अभी चार नगर पंचायतों और दो नगर पालिका में सदस्य मनोनीत किए जाने हैं। इसके लिए जल्द ही सरकार दूसरी सूची जारी करेगी। नगर निगम देहरादून में प्रशांत खरोला, विजेंद्र रावत, सुनीता थापा, मंजू कौशिक, भूपेंद्र ढौंडियाल, विमलेश ठाकुर, विनय रावत, सरला थापा, अनिल रस्तोगी, सतीश कपूर, स्वर्ण सिंह चैहान, राजकुमार कक्कड़, राकेश जुयाल, संजय खंडूड़ी, योगेंद्र नेगी, मनमोहन चमोली, सुंदर सिंह कोठाल, राजेश शंकर, विपिन राणा, संजय सिंघल। नगर निगम हल्द्वानी में देवी दयाल उपाध्याय, प्रकाश पटवाल, मनीष ढींगरा, रेनु टंडन, देवेश अग्रवाल, गोविंद सिंह बरती, बीडी जोशी, राधिका जोशी। नगर निगम हरिद्वार में गौरव भाटिया, किशन बजाज, कमल किशोर गोयल, सुरेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, गौरव बांघा, हारून खान, शक्ति त्यागी, विपिन शर्मा, प्रिंस लोहट, प्रमोद सैनी, योगेंद्र अग्रवाल। नगर निगम रुड़की में अमित प्रजापति, आशीष त्यागी, धर्मवीर शर्मा, वर्णिका चैधरी, डॉ. आशुतोष सिंह, सतीश शर्मा, जितेंद्र नेगी, अनुज कुमार। नगर निगम ऋषिकेश में प्रमोद शर्मा, कमला गुनसोला, कमलेश जैन, अनिला प्रधान, प्रदीप कोहली, ऋषिकांत गुप्ता, संजीव पाल, राजू नरसिमा का सदस्य मनोनीत किया गया है। नगर निगम काशीपुर में
तेज बहादुर, मंजू यादव, पुष्कर बिष्ट, तेजवीर चैहान, रिति नागर, पंकज काम्बोज, सुशील शर्मा, अजय कुमार। नगर निगम कोटद्वार में
पंकज भाटिया, परशुराम, मालती बिष्ट, आशा डबराल, सुभाष कोस्टवाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, मंजुल डबराल, नंद किशोर कुकरेती।
और नगर निगम रुद्रपुर में धीरेश गुप्ता, सुनील यादव, शलनी बोरा, मयंक कक्कड़, महावीर कश्यप, अजय मौर्या, राजकुमार कोली, बल्लवी विश्वास को सदस्य नामित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button