Uttarakhand

गूगल ब्वाय कौटिल्य व बीबीसी न्यूज रीडर जाहन्वी बच्चों से रूबरू होने पहुंचे दून

देहरादून। परेड ग्राउण्ड में सागू ड्रीमलेंण्ड प्रा0 लि0 की ओर से चल रहे फन कार्निवाल के कार्यक्रम में गूगल ब्वाय कौटिल्य व बीबीसी न्यूज रीडर बेबी जाहन्वी बच्चों से रूबरू होने देहरादून पहुंचे। इस दौरान दोनों बच्चों ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि किस प्रकार आज वह अपने इस मुकाम पर पहुंचे। कौटिल्य अपनी माता श्रीमति सुमिता शर्मा व जाहन्वी अपने पिता श्री बृजमोहन के साथ देहरादून आये हैं। कौटिल्य की उम्र महज 10 वर्ष 6 माह है और इस समय वह कक्षा-7 का छात्र है, उसकी दो बहने भी हैं और वह अब तक कई प्रोग्रामों के अलावा इसरो व केबीसी की विजिट कर चुका है। गूगल ब्वाय कौटिल्य का कहना है कि हर बच्चे में काबिलियत होती है जरूरत है तो उसको जानने की। पढ़ाई को लेकर पूछे जाने पर कौटिल्य ने बताया कि किसी पढ़ने वाले किसी भी विषय को लम्बे समय तक याद रखने के लिये उसका रट्टा नहीं लगाना चाहिये बल्कि विषय को ध्यानपूर्वक समझना चाहिये और पढ़ाई के वक्त आपका पूरा ध्यान सिर्फ उस विषय पर ही होना चाहिये जिसको कि आप उस वक्त पढ़ रहे होते हैं। गांव में उचित माहौल न मिलने के बावजूद भी धारा प्रवाह इंग्लिश बोले जाने व पढ़ाई में भी महारात हासिल करने के विषय में पूछे जाने पर कौटिल्य ने बताया कि वह पढ़ते वक्त अपना पूरा ध्यान उस विषय पर ही लगा देता है और सफलता के लिये उसने बताया कि हमारा आत्मविष्वास ही हमें हिम्मत प्रदान करता है जिसके बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। वहीं बीबीसी न्यूज रीडर जाहन्वी ने बताया कि किस प्रकार गांव में ठेठ देसी माहौल होने के बावजूद भी बीबीसी न्यूज समझ लेती हैं और बोल लेती हैं उन्होंने बताया कि केवल मेहनत और लगन के बल पर ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं जिसमें उनके परिवार खासकर पिता का सहयोग विशेष महत्व रखता है। बताते चले कि जाहन्वी के पिता हरियाणा के एक राजकीय प्राथमिक विघालय में अध्यापक हैं जिन्होंने जाहन्वी को पढ़ाई के लिये हमेशा प्रोत्साहित किया। चैदह वर्षीय जाहन्वी हरियाणा में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। परेड ग्राउण्ड में चल रहे फन कार्निवाल बच्चों ने यहां पर लगे कई तरह झूलों का लुफ्त उठाया। इस फन कार्निवाल के मीडिया प्रभारी किशोर रावत व जितेन्द्र राठी ने बताया कि इस मेले में एशिया का सबसे बड़ा झूला जिसका नाम देहरादून आई व आकर्षण झूला स्वींग ईट, रिवाॅल्विंग टाॅवर, रेंजर एवं दिल को धड़काने वाला फ्रील फाॅल व देश विदेश से आने वाले अनेक प्रकार के झूलें जिसके अन्दर आक्टोपस, ट्रेने, ड्रेगन, स्ट्राईकिंग कार आदि अनेक प्रकार के झूले बच्चों के मन को लुभायेंगे। मेले में युवाओं के लिये अत्याधिक डरावना हौरर शो व 7डी शो युवाओं का मुख्य आकार्षण का केन्द्र रहेगा। मेले में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए सौंदर्य सामग्री, माथे की बिन्दी से लेकर घर गृहस्थी में उपयोग होने वाली समस्त वस्तुएं घर संसार के डोम में लगाई गयी हैं। मेले के अन्दर हैण्डलूम, हैण्डीक्राफ्ट को भी मुख्य स्थान दिया गया है साथ ही रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जायेंगे। पत्रकारवार्ता के दौरान जितेन्द्र राठी, राजेश रावत, रीता गौर, लवली सिंह चडढ्ा, पंकज गुंसाई और मीडिया प्रभारी किशोर रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button