News UpdateUttarakhand

बीयर पिलाकर किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

हरिद्वार। यूपी की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस को मामले में तहरीर दी गई है। महिला और एक युवती की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। यूपी के बिजनौर निवासी 15 वर्षीय किशोरी हाजिरी के लिए कलियर में आती रहती है।
परिजनों के मुताबिक किशोरी दो सप्ताह पूर्व घर से कलियर में जियारत के लिए आई थी। लेकिन उसके बाद किशोरी घर नहीं पहुंची। शनिवार को किशोरी ने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। बताया कि वह रुड़की स्टेशन पर ट्रेन से उतरी थी। जहां से सालियर निवासी चालक के ई रिक्शा में सवार हो गई थी। ई रिक्शा चालक को बताया था कि कुछ मनचले परेशान कर रहे हैं। जिसके बाद ई रिक्शा चालक ने उसकी शहर निवासी एक भाभी को मामले की जानकारी दी थी। भाभी ने किशोरी को घर लाने की बात कही थी। जहां वह किशोरी को एक महिला ने अपने साथ रख लिया था। महिला के पुत्र का चार अगस्त को जन्मदिन था। जहां एक युवती ने एक युवक से परिचय कराया था। आरोप है कि युवक ने बीयर पिलाकर दुष्कर्म किया था। मामले की जानकारी किशोरी ने महिला को दी थी। बताया था कि क्षेत्र के युवक ने दुष्कर्म किया है। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चैहान ने बताया कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button