News UpdateUttarakhand

कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, 31 मार्च को समाप्त हो रहीं सेवाएं

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 31 मार्च को उनकी सेवाएं समाप्त हो रही हैं। कर्मचारी ओपीडी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
आपरेशन थिएटर आइसीयू और वार्डों से कर्मचारी नदारद हैं। जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। डिप्टी एमएस डाक्‍टर एनएस खत्री ने कर्मचारियों को समझाया। उन्‍होंने कहा कि मंत्रियों को अभी विभाग नहीं मिले हैं। बजट भी अलाट नहीं हुआ है। जिस वजह से उनके स्तर पर सेवा विस्तार नहीं हो सकता।उधर प्राचार्य डाक्‍टर आशुतोष सयाना का कहना है कि नियमित कर्मचारियों को कोरोना से पहले की भांति कार्य करने के लिए कह दिया गया है। नियमित कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझें। मरीज को कोई दिक्कत नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button